5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…तो बनास पुलिया पर रोकेंगे गौरवयात्रा_कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला

बौंली. गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने रविवार को निवाई रोड पर स्थित देव छात्रावास के सामने गुर्जर समाज की बैठक में शिरकत की। बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर 5 फीसदी आरक्षण मामले में वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इस दौरान गुर्जर आरक्षण आंदोलन को दिशा देने पर चर्चा की गई। कर्नल किरोड़ी बैंसला ने संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। बैंसला ने कहा कि सरकार ने पूर्व में विभिन्न समझौतों में गुर्जर समाज के साथ वादा खिलाफी की है।

बैंसला ने कहा कि एमबीसी के तहत 2000 पटवारियों की भर्ती में समाज को केवल एक सीट आरक्षित है जबकि 1त्न आरक्षण के हिसाब से भी समाज को 20 सीटें दी जानी चाहिए। बैंसला ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तो मुख्यमंत्री की सवाईमाधोपुर आने वाली गौरव यात्रा को बनास पुल पर रोक दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य बत्तीलाल गुर्जर ने कहा कि समाज द्वारा 72 कुर्बानियां पूर्व में दी जा चुकी है। अब समाज 7200 कुर्बानियां देगा, लेकिन मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को बांस की पुलिया पार नहीं करने देगा।

सिर्फ समाज के लिए लड़ेंगे
बैंसला की आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों में हुई चर्चा के बाद आप पार्टी में शामिल होने के सवाल पर बैंसला ने कहा कि कई पार्टी के प्रतिनिधि राजनीतिक चर्चा के लिए उनके पास आते हैं, लेकिन वह सिर्फ समाज के लिए ही लड़ेंगे। बैंसला के साथ कैप्टन हरिप्रसाद तंवर, एडवोकेट शैलेंद्र भी कार्यक्रम में पहुंचे। एडवोकेट शैलेंद्र ने भी 16 सूत्री मांग पत्र की कई मांगों में सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। हाकिम सिंह ने भी सरकार से वार्ता छोड़कर क्रियान्वयन पर विचार रखे।

सीएम को देंगे पेयजल समस्या का ज्ञापन

सवाईमाधोपुर. शहर में वार्ड नं.22 कुमावत मोहल्ला व खत्री मोहल्ले में पेयजल समस्या बनी है। कॉलोनी के विष्णु कुमावत ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर 16 अगस्त को महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाओं को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग