9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

प्रियंका गांधी व उनके परिजनों ने किया पार्क भ्रमण

सुबह की पारी में गई पार्क भ्रमण पर

Google source verification

सवाईमाधोपुर.कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने अपने रणथम्भौर दौरे के दौरान रविवार को सुबह की पारी में रणथम्भौर बाघ परियोजना का भ्रमण किया। इस दौरान वह अपने परिजनों के साथ तीनअलग- अलग जिप्सियों में सवार होकरजोन छह में पार्क भ्रमणपर गए। हालांकि भ्रमण केदौरान बाघों केदरीदार नहीं होने के कारण प्रियंका और उनके परिजनों को मायूसी हाथ लगी और वे निराश होकर वापस लौट आए। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, बच्चे व अन्य परिजन थे।हालांकिभ्रमण केदौरान प्रियंका व उनके परिजनों को भालू के दीदार हुए। गौरतलब है कि प्रियंका के परिजनों ने शुक्रवार को भी पार्क भ्र्रमण किया था लेकिन उस समय भी उन्हें बाघों के दीदार नहीं हो सके थे। हालांकि रविवार को भ्रमण से वापस आते समय प्रियंका और उनके परिजन जिप्सी के स्थान पर बंद कार से होटल तक पहुंचे।

साल में दो- तीन बार आती है रणथम्भौर
गौरतलब है कि रणथम्भौर प्रियंका गांधी और उनकेपरिजनों की पसींदीदा जगहों में से एक है। प्रियंका साल में दो से तीन बार रणथम्भौर भ्रमण के लिए आती है। आमतौर पर हर बार उनका दौरा दो से तीन दिन का रहता है।

सडक़ मार्ग से हुई रवाना
सुबहकी पारी में रणथम्भौर भ्रमण के बाद सुबह करीब सवा ग्यारह बजे प्रियंका गांधी अपने परिजनों के साथ निवाई के लिए रवाना हूई। निवाई में उनका मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने ेका कार्यक्रम था। इस दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के माकूल प्रबंध किए गए। प्रियंका के काफिले को गुजरने के लिए काफी देर तक हम्मीर सर्किल पर वाहनों को रोका गया। ऐसे में वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़