
एफआर पर ऐतराज, पूर्व विधायक व पुत्र के खिलाफ लिया प्रसंज्ञान
जयपुर/गंगापुरसिटी . पूर्व विधायक रामकेश मीना व उनके बेटे के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के जिस मामले में जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एफआर पेश की थी, उसे अदालत ने अस्वीकार करते हुए पूर्व विधायक व उनके पुत्र के खिलाफ प्रसंज्ञान लिया है। पुलिस की कहानी को नकारते हुए प्रथम दृष्टया मामले को सही मानते हुए अदालत ने प्रसंज्ञान लिया है।
थाने में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विवेक जैफ की पत्नी की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। इसमें आरोप था कि रामकेश मीना ने प्लॉट के नाम पर वर्ष २००२ में पचास हजार रुपए लिए और जो प्लॉट दिखाया उसका कब्जा नहीं दिया। साथ ही उसके दस्तावेज पर विवेक जैफ की पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए।
इसके अलावा उनके नाम से झूठा शपथ पत्र भी पेश किया, जो प्लॉट दिखाया गया वह विवादित था तथा उसे जेडीए ने उसे अवाप्त कर लिया था। मामले में जिस समय पट्टे जारी होना बताया उस समय विवेक जैफ बैंकॉक में पदस्थापित थे। वर्ष २०१४ में उनकी पोस्टिंग जयपुर हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस ने मामले की तफ्तीश कर मामले में एफआर पेश कर दी। इस पर परिवादी की ओर से प्रोटेक्ट पिटीशन दायर की गई। अदालत ने परिवादी की अर्जी पर सनुवाई की। परिवादी ने बताया कि हस्ताक्षर फर्जी हैं फिर भी पुलिस ने एफएसएल जांच नहीं कराई। कोर्ट ने उनके बताए तथ्यों के आधार पर पुलिस की ओर से पेश रिपोर्ट को अस्वीकार किया है। अदालत ने रामकेश मीना व उनके पुत्र विक्रम सिंह के अलावा महेन्द्र अग्रवाल के खिलाफ प्रसंज्ञान लिया है। मामले की अगली सुनवाई २१ नवम्बर तय की गई है।
मध्यप्रदेश में दी टीम ने दबिश
गंगापुरसिटी . शहर में किरण पैलेस के पास दिनदहाड़े व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए छीनने के मामले में पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें दे रही है। पुलिस की एक टीम ने शनिवार को मध्यप्रदेश में दबिश की कार्रवाई की।
दिनदहाड़े से व्यापारी से रुपए छीनने के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। इनमें से एक टीम शनिवार को जानकारी मिलने पर मध्यप्रदेश पहुंची और आरोपियों की तलाश की। हालांकि पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि एचपी गैस एजेंसी के पास उदेई मोड़ निवासी व्यापारी राधेश्याम बंसल पुत्र रामस्वरूप से १७ अक्टूबर को दोपहर करीब १२.३० बजे बाइक सवार बदमाश डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग छीन ले गए थे।
Published on:
21 Oct 2018 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
