15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायनमिक किराए से रेलवे हुआ मालामाल

तत्काल टिकट से भी करोड़ों की कमाई

2 min read
Google source verification
डायनमिक किराए से रेलवे हुआ मालामाल

डायनमिक किराए से रेलवे हुआ मालामाल

सवाईमाधोपुर. पूर्व में कोरोना के कारण रेलवे की ओर से टे्रनों का संचालन बंद किया गया था। कई माह तक टे्रनों के बंद रहने के कारण रेलवे को करोड़ों रूपए का नुकसान भी उठाना पड़ा था। लेकिन अब डायनमिक टिकट किराया प्रणाली रेलवे के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो रही है। डायनमिक किराए से रेलवे ने ना के वल अपने कोरोना काल में हुए नुकसान की भरपाई की है बल्कि करोड़ों की अतिरिक्त आय भी कर ली है।

तत्काल टिकट से भी कमाए करोड़ो
डायमनिक किराए के साथ ही तत्काल टिकट बुकिंग से भी रेलवे को करोड़ों की आय हुई है। रेलवे ने साल 2020-21 के दौरान तत्काल टिकट शुल्क से 403 करोड़ रुपये कमाए हैं। रेलवे को प्रीमियम तत्काल टिकट प्रणाली से अतिरिक्त 119 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। इसके अलावा डायनमिक किराया प्रणाली से 511 करोड़ रुपए की आय हुई है।

क्या है डायनामिक फेयर
रेलवे में डायनामिक किराया प्रणाली वह प्रणाली है जिसमें किराया मांग के मुताबिक तय होता है। यह किराया प्रणाली राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी ट्रेनों में लागू है। इन तीनों श्रेणियों के यात्री आमतौर पर अंतिम समय में यात्रा करने वाले होते हैं जो प्रीमियम शुल्क का भुगतान करके इन सेवाओं का लाभ उठाते हैं।

रेलवे सांसद स्थाई समिति ने किया था विरोध
पूर्व में रेलवे की ओर से जब विशेष एक्सप्रेस टे्रनों में डायनमिक टिकट किराया प्रणाली को लागू किया गया था तब देश की रेलवे सांसद स्थाई समिति ने इसका विरोध किया था। समिति ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि तत्काल टिकट पर लगाए गए शुल्क सही नहीं है। विशेष रूप से उन यात्रियों पर बड़ा बोझ डालते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों से मिलने के लिए तत्काल यात्रा करने के लिए मजबूर होते हैं। हालांकि उस समय भी रेलवे ने इस टिकट प्रणाली को उचित करार दिया था। रेलवे का तर्क था कि यह टिकिट प्रणाली महज कुछ ही टे्रनों पर लागू है और इन टे्रनों में अधिकतर समय वो लोग यात्रा करते हैं जिनके यात्रा के प्लान अंतिम समय पर बनते है और इस यात्रा से कई बार उनक ो व्यापार में आर्थिक लाभ भी होता है।

किससे कितने की हुई कमाई (2021-22)
403 करोड़ कमाए तत्काल टिकट से
511 करोड़ कमाए डायनमिक टिकट प्रणाली से
119 करोड कमाए प्रीमियम तत्काल बुकिंग से
3-4 विशेष एक्सप्रेस टे्रनों पर ही लागू है डायनमिक टिकट प्रणाली

2019-20 में भी कमाए थे करोड़ो...
11313 करोड डायनमिक किराए से
1669 करोड तत्काल टिकट से
603 करोड कमाए थे प्रिमियम तत्काल टिकट से

इनका कहना है...
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल, प्रिमियम तत्काल और डायनमिक फेयर सिस्टम की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इस सभी सेवाओं का शुल्क अलग-अलग है। इससे यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में सुविधा होती है।
- बृजमोहन मीणा, स्टेशन अधीक्षक, सवाईमाधोपुर।