26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : प्यार के लिए पहले युवक का गला रेता, फिर पत्थर से सिर कुचल उतारा मौत के घाट

गंगापुरसिटी शहर में शुक्रवार रात शराब पिलाकर एक युवक की गला रेतने के बाद पत्थर से सिर कुचल कर नृशंस हत्या करने का मामला सामने आया है। साथ ही युवक के शरीर को चाकू तथा सूए से गोद दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 12 May 2024, 2:30 PM IST

Rajasthan Crime : गंगापुरसिटी शहर में शुक्रवार रात शराब पिलाकर एक युवक की गला रेतने के बाद पत्थर से सिर कुचल कर नृशंस हत्या करने का मामला सामने आया है। साथ ही युवक के शरीर को चाकू तथा सूए से गोद दिया गया। युवक सालोदा निवासी अंकित उर्फ नीलू (26) पुत्र रामबाबू मीना है। शनिवार सुबह युवक का शव जयपुर रोड पर एक भूखंड में पड़ा मिला। सदर थाना पुलिस ने शव को राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। मौके से पुलिस ने सुआ, चाकू, लोहे का एंगल तथा युवक की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी के आधार पर तीन संदिग्ध लोगों को डिटेन किया है। इनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। वारदात के पीछे किसी युवती को लेकर विवाद बताया जा रहा है।

इधर, शव के अंतिम संस्कार के बाद परिजन कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। परिजन की मांग है कि आरोपियों को फांसी की सजा, परिवार को पचास लाख रुपए मुआवजा देने, पत्नी को सरकारी नौकरी, परिवार को सुरक्षा तथा केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कराई जाए।

यह भी पढ़ें : व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज के चलते दुश्मन बना भाई, दो भाईयों को काट डाला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन जनों को डिटेन किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया कोई युवती को लेकर विवाद सामने आया है।
राकेश कुमार राजौरा, एएसपी, गंगापुरसिटी

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग