5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पत्रिका जन एजेंडा: जनता ने तय किए मुद्दे, बामनवास विधानसभा क्षेत्र

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

raajasthaan patrika jan ejenda

बामनवास. राजस्थान पत्रिका की ओर से जन एजेंडा के तहत विधानसभा क्षेत्र के लोगों, जन संगठनों और समूहों में बैठक कर रोड मैप तैयार किया गया। क्षेत्र के विकास के मुद्दे तय किए गए।

दस प्रमुख मुद्दे
1- बेरोजगारी के निदान के लिए कल कारखानों की स्थापना। वर्तमान में कई युवा बेरोजगारी की चपेट में है। ऐसे में यहां कारखानों की स्थापना होती है तो लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

2- पेयजल सुविधा के लिए क्षेत्र को चंबल परियोजना के प्रथम फेज से जोड़े। पानी की किल्लत से परेशान लोगों को इससे राहत मिलेगी। वहीं शुद्ध पानी उपलब्ध हो सकेगा।

3- बाटोदा, बामनवास-सिकंदरा मेगा हाइवे की मंजूरी मिलनी चाहिए। इस मार्ग से लोगों को काफी आना जाना रहता है। इसे मंजूरी मिलने से रास्ता सुगम हो सकेगा।

4- ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन के साधनों की व्यवस्था होनी चाहिए। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साधन सीमित होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

5- किसानों को बीमा आधारित मुआवजे राशि के भुगतान की प्रक्रिया सरल हो। अभी मुआवजा राशि के लिए किसानों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बाद भी समय पर राशि नहीं मिल पाती है।

6- आवारा गोवंश से निपटने के लिए जगह जगह गौशाला खुले। इससे रास्तों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा। वहीं आवारा गोवंश को भी सहारा मिलेगा।

7- डूंगरपट्टी के कोचर में गौ अभयारण्य की स्थापना होनी चाहिए। हर साल गर्मी में यहां बड़ी संख्या में गोवंश चारा पानी के अभाव में दम तोड़ देती है। स्थानीय लोगों की मदद से यहां व्यवस्था की जाती है।

8-सेवानिवृत्ति के बाद राज्य कर्मचारियों के लिए विशेष नीति बने।

9- पंचायतीराज की भांति लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य की जाए। जिससे अच्छा जनप्रतिनिधि चुना जा सके।

10- अपराधी एवं दागी किस्म के प्रत्याशियों को चुनाव लडऩे के अधिकार से वंचित किया जाए। इससे लोगों के हित के काम हो सके।

हमारा कैंडिडेट कौन हो
संभावित दावेदार
राजेन्द्र मीना (भाजपा), रामावतार मीना (भाजपा), रामस्वरुप मीना (भाजपा), जसकौर मीना (भाजपा), प्रेमदेवी मीना (भाजपा), केदार लाल मीना (भाजपा),
नवलकिशोर मीना (कांग्रेस), इंदिरा मीना (कांग्रेस), हीरालाल मीना (कांग्रेस), प्रेमप्रकाश राधेकी (कांग्रेस), राजेश मीना (आप)

विजन प्रत्याशी:-
राजेन्द्र मीना (भाजपा)- बामनवास क्षेत्र से दो हाइवे निकलवाना, रोजगार के संसाधन बढाना, बौंली में सरकारी कॉलेज खुलवाना।
रामावतार मीना (भाजपा)- बामनवास उपखण्ड मुख्यालय पर पेयजल की समुचित व्यवस्था, परिवहन के साधनों में बढोतरी, गोवंश की सुरक्षा के लिए गौ अभ्यारण्य, गौशाला, ईस्ट कैनाल योजना में मोरासागर, आकोदिया एवं गंडाल बांध को शामिल कराना।


केदार लाल मीना (भाजपा)- गोवंश के लिए पर्याप्त चारे, पानी का इंतजाम, पूर्वी कैनाल के लिए संघर्ष, बौंली-बामनवास में सरकारी गल्र्स कॉलेज खुलवाना, सड़क तथा बिजली की समुचित व्यवस्था।

रामस्वरुप मीना (भाजपा)- अब तक जनता द्वारा चुने गए उम्मीदवार जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए। ऐसे में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्राथमिकता, प्रशासनिक कार्यो में आ रही विकृतियों को दूर करना।


प्रेमदेवी मीना (भाजपा)- क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण को मजबूत करना, बालिका शिक्षा को बढावा, न्यायपालिका को मजबूत करना।
इंदिरा मीना (कांग्रेस)- चिकित्सा व्यवस्था, न्याय व्यवस्था, सरकारी कॉलेज का निर्माण, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन, आमजन को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना, क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाना।


प्रेमप्रकाश मीना (कांग्रेस)- शिक्षा पर जोर, चंबल का पानी बामनवास विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में पहुंचाना, बौंली-बामनवास को नगरपालिका का दर्जा दिलवाना।
राजेश मीना (आप)- सड़कों की खस्ता हालत में सुधार, एजुकेशन सिस्टम में सुधार, आंतरी-बौंली में कॉलेज खुलवाना, मोरासागर बांध को सीधे चम्बल परियोजना से जुड़वाना।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग