सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, करौली और धौलपुर जैसे पूर्वी राजस्थान के जिलों में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई। बौंली में 53 मिलीमीटर, चौथ का बरवाड़ा में 26 मिलीमीटर, और जयपुर के फागी में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में भारी बारिश की संभावना है।