सवाईमाधोपुर.साहू नगर सीमेंट फैक्ट्री में शनिवार रात से रामलीला का मंचन शुरू हुआ। पहले दिन रामलीला देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां रामलीला मंडल प्रयागराज उत्तर प्रदेश की पार्टी की ओर से सीमेंट फैक्ट्री स्थित चटकवीर बालाजी मंदिर परिसर में रामलीला का आगाज हुआ। रामलीला के पहले दिन शनिवार रात को श्री राम का जन्म उत्सव एवं ताड़का का वध का मंचन किया गया। रामलीला का आयोजन सीमेंट फैक्ट्री की चटक वीर बालाजी सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है। सीमेंट फैक्ट्री बंद होने के बाद पहली बार रामलीला मंचन हो रहा है। रामलीला का उद्घाटन भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह सिकरवार ने किया। विशिष्ट अतिथि महंत प्रमोद शर्मा, रामजी लाल योगी, दुर्गा दत्त सैनी, मुकेश शर्मा, प्यारे लाल शमार्, जगदीश प्रसाद बैरवा, विजय कौशिक आदि मौजूद रहे। रामलीला में राम के जन्म पर जानकारी दी। ामलीला मंडल के कथावाचक पंडित श्याम दास है।
सर्व समाज जन कल्याण सेवा समिति की कार्यकारिणी का किया विस्तार
सवाईमाधोपुर. सर्व समाज जन कल्याण सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया है। अध्यक्ष डॉ. नगेन्द्र शर्मा ने सामाजिक समन्वय व भाई चारे की अनूठी पहल स्थापित सभी समाजों के प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी में शामिल किया है। कार्यकारिणी में काजी निसार उल्लाह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार जैन(पेट्रोल पम्प वाले)उपाध्यक्ष, घनश्याम मीना, नाथूलाल शर्मा, शम्भु दयाल बंसल, रामफूल प्रजापत, हरि मोहन जाट, डॉ. मुमताज, महेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र वर्मा महामंत्री, रामकिशन प्रजापत, दीनदयाल वर्मा, सरदार मंजीत सिंह, देवेन्द्र सिंह राठौड, मोहन लाल जैन को संयुक्त महामंत्री मनोनीत किया है। इसी प्रकार हाफिज मोहम्मद हिदायतुल्लाह, कुशल कुमार जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, गजानंद मथुरया, अमीन को संगठन मंत्री, हुसैन शाह सदर नीम चौकी कार्यालय को सचिव एवं मोहन लाल शर्मा सेवानिवृत्त पीटीआई को सचिव बनाया है। इसी प्रकार 15 जनों को सदस्य मनोनीत किया है। गठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीयों को शीघ्र ही शपथ ग्रहण कराने के निर्देश दिए है।