17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO रणथम्भौर सफारी में फिर नियम ताक पर

बाघ के पीछे दौड़ाकर किया डिस्टर्ब पार्क भ्रमण के दौरान नियम हो रहे तार-तार

less than 1 minute read
Google source verification
patrika

disturbing tiger

सवाईमाधोपुर.रणथम्भौर पार्क भ्रमण के दौरान अनियमिताओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रणथम्भौर के जोन छह में बाघ साइटिंग के दौरान देखने को मिला। जब बाघ की नजदीक से साइटिंग के लिए एक जिप्सी चालक ने पार्क भ्रमण के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाघ की तरफ ही जिप्सी दौड़ा दी। जिप्सी को अपनी ओर आते देख बाघ ने दुसरी ओर दौडऩा शुरू किया।
जोन छह का मामला
गत दिनों दोपहर की पारी में भ्रमण पर गए पर्यटकों को जोन छह में झाडियो के पास बाघ कुंभा (टी-34) नजर आया। ऐसे में बाघ की एक झलक पाने के लिए मौके पर पर्यटन वाहनोंं का जमावड़ा लग गया। एक जिप्सी चालक ने बाघ की ओर जिप्सी दौड़ा दी। इससे बाघ भी विपरीत दिशा में दौडऩे लगा।
सोशल मीडिया पर किया वायरल
पूरे वाकये को पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया। नागपुर से आई एक पर्यटक शीतल सहारे ने गुरुवार को एक वीडियो व कुछ फोटोज सोशल मीडिया पा वायरल किए हैं। इसके बाद रणथम्भौर में सफारी के दौरान नियमों की अवेहलना करने की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है।
इनका कहना है...
मुझे इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- अजीत सक्सेना, उपवन संरक्षक(पर्यटन), रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग