
रणथम्भौर में फिर शिकार, वन विभाग ने जब्त किए तीन मृत खरगोश और एक बाइक,रणथम्भौर में फिर शिकार, वन विभाग ने जब्त किए तीन मृत खरगोश और एक बाइक
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर के वन क्षेत्र में अवैध रूप से घुसपैठ व वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। वर्तमान में शिकार के मामले सामाजिक वानिकी के अधीन आने वाले वन क्षेत्र में सामने आ रहे हैं। ताजा मामला भी सामाजिक वानिकी वन क्षेत्र का ही है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वन नाका भगवतगढ़ के अधीन आने वाले गिरधरपुरा में तीन खरगोशों का शिकार हुआ। दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मौके से तीन मृत खरगोश व एक बाइक को जब्त कर लिया। सामाजिक वानिकी के उपवन संरक्षक श्रवण कुमार रेड्डी ने बताया कि इस दौरान वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वनाधिकारी दीपक शर्मा, वनपाल पूरणमल, शिवराज आदि मौजूद थे।
मौके से फरार हुए चार शिकारी
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जब सूचना पर वन विभाग की मौके पर पहुंची तो वन विभाग की टीम को देखकर बाइक और मृत खरगोशों को मौके पर ही छोडकऱ चार शिकारी मौके से फरार हो गए। वन विभाग की ओर से शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
17 Mar 2024, 10:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.