11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

रणथम्भौर: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रहेगी बाघों की नगरी

ऑनलाइन बुकिंग हुई फुल

Google source verification

सवाईमाधोपुर.रणथम्भौर में पर्यटन सीजन परवान पर है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक रणथम्भौर भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा होने के आसार जताए जा रहे हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रणथम्भौर की एडवांस ऑनलाइन बुकिंग आगामी दो दिनों के लिए फुल हो चुकी है और वीकेंड पर पर्यटकों की आवक अधिक होने के कारण कैंटर की करंट ऑनलाइन बुकिंग में भी टिकटों के लिए मारमारी रहने की आशंका जताई जा रही है।
दो दिन में चार हजार से अधिक पर्यटकों के भ्रमण पर जाने की संभावना
वन अधिकारियों ने बताया कि शनिवार व रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण पर्यटकों की आवक में इजाफा होने के आसार है। वन अधिकारियों की माने तो दो दिनों में प्रतिपारी डेढ़ हजार से अधिक और शनिवार व रविवार की चारों पारियों को मिलाकर करीब 4 हजार से अधिक पर्यटकों के पार्क भ्रमण पर जाने की उम्मीद है।
नहीं बढ़ाए जाएंगे वाहन
वन अधिकारियों ने बताया कि नेशनल टाइगर कनजर्वेशन अथोरियटी (एनटीसीए) की गाइडलाइन के अनुसार रणथम्भौर में प्रतिपारी 144 पयशर््टन वाहनों को ही भ्रमण पर भेजा जा सकता है। ऐसे में वन विभाग की ओर से वीकेंड पर वाहनों की संख्या में इजाफा नहीं किया जाएगा। लेकिन विभाग की ओर से पर्यटकों की आवकअधिक होने पर जिप्सी के स्थान पर कैंटरों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है।
इनका कहना है…
रणथम्भौर में पर्यटकों की आवक लगातार बढ़ रही है। वीकेंड पर इसमेें और अधिक इजाफा होने के आसार है। यह पर्यटन के लिहाज से सुखर खबर है।
– संदीप चौधरी, उपवन संरक्षक(पर्यटन), रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।