6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला फॉरेस्ट गार्ड ने रेंजर पर लगाया अश्लील वीडियो बनाकर बलात्कार करने का आरोप

( rape in sawai madhopur ) रेंजर ने महिला की गलत तरीके से अश्लील वीडियो व फोटो बनाई। अश्लील फोटो सबको दिखाने को लेकर महिला के साथ बलात्कार किया।

2 min read
Google source verification

खण्डार/सवाई माधोपुर.
उपखंड मुख्यालय की बालेर रेंज अधिकारी पर महिला फॉरेस्ट गार्ड ( women forest guard ) ने बलात्कार का आरोप लगाया हैं। पुलिस थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया की बालेर रेंजर ( forest ranger ) जोधराज सिंह पर महिला फॉरेस्ट गार्ड ने जबरदस्ती करने एवं बलात्कार ( rape in sawai madhopur ) का आरोप लगाया है।

अश्लील वीडियो व फोटो बनाई
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में जोधराज सिंह खंडार रेंज में कुछ दिन के लिए कार्यरत रहे। इस दौरान रेंजर ने महिला फॉरेस्ट गार्ड के साथ जबरदस्ती करनी चाही। कुछ दिनों बाद रेंजर ने महिला के साथ बलात्कार किया। महिला की गलत तरीके से अश्लील वीडियो ( porn videos ) व फोटो बनाई। अश्लील फोटो सबको दिखाने को लेकर महिला के साथ बलात्कार ( rape in rajasthan ) किया। महिला ने अधिकारी के डर से उस समय यह बात किसी को नहीं बताई। परिजनों को बता कर उनकी हिम्मत से महिला फारेस्ट गार्ड ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ( Sawai Madhopur news ) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


डेढ़ लाख में नाबालिग को खरीदा, फिर की जबरन शादी और रेप

इधर, जयपुर के झोटवाड़ा थाने में एक नाबालिग किशोरी ने ( minor girl sold and rape ) अपने कथित पति और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। किशोरी जैसे ही थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई तो एक बार तो पुलिस वाले भी दंग रह गए। दरअसल किशोरी बिहार की रहने वाली थी और उसने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता को रकम देकर कुछ लोगों ने उसे खरीद ( minor girl sold and rape ) लिया। जांच कर रही झोटवाड़ा पुलिस ने बताया, बिहार के औरगांबाद जिले में रहने वाली 15 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके गांव जाकर फूलां, काजल और एक अन्य युवक ने उसे जयपुर में काम दिलाने की बात कही।

परिवार वालों को काम का एडवांस पहले ही दे दिया। परिवार वालों को करीब एक लाख पचास हजार रुपए दिए।
जयपुर लाकर उसे कुछ दिन तो सही तरीके से रखा और जल्द ही काम दिलाने के बारे में कहते रहे। कुछ दिन बाद सोनू नाम के एक युवक के साथ उसकी जबरन शादी ( Child marriage in rajasthan ) कर दी। सोनू ने उसके साथ शराब पीकर मारपीट की और कई बार उसका रेप किया। विरोध करने पर उसका हाथ कई जगहों से काट खाया। उसके परिवार के पास जाने की बात कही तो उसके साथ कई बार मारपीट की। आखिर वह मौका देखकर भाग छूटी और झोटवाड़ा थाने आकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस आज उसका मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है। उसने जिन लोगों के नंबर पुलिस को दिए हैं उनमें से अधिकतर के फोन नंबर बंद हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर

यह खबरें भी पढ़े..
गजब का हौसला.. रात 1 बजे दिया नन्हीं परी को जन्म, सुबह दी बीएड की परीक्षा

नहीं खोला अस्पताल का दरवाजा.. आखिर, तड़पती प्रसूता ने अस्पताल के बाहर दिया बच्चे को जन्म

देर रात होटल में रूकने आए युवक-युवती, सुबह मिले दोनों के शव

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग