5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरएसएलडीसी कार्यालय में पासरा सन्नाटा, कर्मचारी रहे नदारद

राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम कार्यालय गुरुवार को सूना रहा। यहां सुब सवा ग्यारह बजे तक एक भी कार्मिक नहीं पहुंचा। ऐसे में कार्यालय में प्रशिक्षण संबंधी जानकारी लेने आने वाले बेरोजगार युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
2 min read
Google source verification
patrika

rslddc-office


बिना बिजली के अटक रहे विभागीय काम
सवाईमाधोपुर.
राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम कार्यालय गुरुवार को सूना रहा। यहां सुब सवा ग्यारह बजे तक एक भी कार्मिक नहीं पहुंचा। ऐसे में कार्यालय में प्रशिक्षण संबंधी जानकारी लेने आने वाले बेरोजगार युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कार्यालय सूना छोड़ फील्ड में चले गए कार्मिक
जानकारी के अनुसार आरएसएलडीसी के जिला कौशल समन्यवक(डीएससी) व ऑफिस असिस्टेंट सुबह ही फीलड में निकल गए ऐसे में कार्यालय में एक भी कार्मिक नही रहा। गौतलब है कि विभाग की ओर से पूर्व में नई निविदा जारी कर डीएससी का पद सृजित किया था इसके साथ ही एक ऑफिस असिस्टेंट का पद भी सृजित किया गया था लेकिन पूर्व में कार्यरत कार्यालय सहायक को हटा दिया था ऐसे में अब आरएसएलडीसी में दो ही कार्मिक है। ऐसे में कार्मिकों की कमी के चलते भी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
12 केन्द्र हैं संचालिमत
वर्तमान में राजस्थान कौशल आजीविका विकस निगम के तत्वावधान में जिले भर में रोजगार परक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, नियमित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि योजनाओं के तहत 12 प्रशिक्षण केन्द्र संचालित हैं। इनपर बेरोजगार युवाओं को कई प्रकार के रोजगार परक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।
पूर्व में कट गई थी बिजली
निगम अधिकारियों द्वारा पूर्व में आरएसएलडीसी कार्यालय का बिजली का बिल भी जमा नहीं कराया गया था ऐसे में रोजगार अधिकारी ने कार्यालय में विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी थी। इससे कई दिनों तक विभागीय कामकाज प्रभावित रहा। हालांकि गत दिनों इसे फिर से चालू कर दिया गया।

अलग- अलग है योग्यता
निगम की ओर से संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण के लिए अलग- अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धरित की गई है। इसमें न्यूनतम योग्यता पांचवी पास है।

इनका कहना है....
गुरुवार को फील्ड मे सेंटरों पर गए थे। ऐसे में हो सकता है कि कार्यालय पर कोई नहीं हो। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी को अवगत कराया था।
राजकुमार मलिक, जिला कौशल समन्वयक, आरएसएलडीसी, सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग