22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुराने ट्रैक्टरों की बिक्री व लोन मेला 11 को

पुराने ट्रैक्टरों की बिक्री व लोन मेला 11 को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

murlidhar sharma

•

Updated: 8 Mar 2018, 9:33 PM IST

sawaimadhopur patrika

बिक्री व लोन मेले में शामिल होने वाले टै्रक्टर

गंगापुरसिटी . मैसी ट्रैक्टर के वितरक गहलोत ट्रैक्टर्स की ओर से 11 मार्च को पुराने ट्रैक्टरों की बिक्री व लोन मेले का आयोजन बस स्टैण्ड के पास होगा। कम्पनी के निदेशक सी. एल. सैनी ने बताया कि मैसी 1035 डीआई, 241 डीआई, महिन्द्रा-275, आयशर, फार्म टैक आदि की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

खरीदार अपने बजट के अनुसार बोली लगाकर ट्रैक्टर खरीद सकता है। बिक्री में भाग लेने से पहले अपना आईडी प्रूफ व 20 हजार रुपए जमा करा पंजीयन कराना होगा। इसके बाद ही वह पुराने ट्रैक्टरों की बिक्री में शामिल हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जिला सवाईमाधोपुर व करौली के ग्राहकों को फाइनेंस की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।इससे सालों से पुराने टैक्टरो का दंश झेल रहे लोगों को पुराने टेक्टरों से निजात मिल सकेगी; फसल के उत्पादन में बढावा होगा

शोरूम व सर्विस सेन्टर का उद्घाटन
सवाईमाधोपुर. रॉयल एनफील्ड ने बुधवार को अस्पताल रोड पर अपने वाची मोटर्स के नए शोरूम का उद््घाटन किया। इस अवसर एनफील्ड के रीजनल मैनेजर संजीव कुमार ने मोहम्मद हनीफ को पहली बाइक की चाबी दी। रीजनल मैनेजर संजीव, शोरूम निदेशक रामेश्वरलाल गर्ग ने अतिथियों का आभार जताया।

सीएचसी एवं बरवाड़ा रोड का शिलान्यास 10 को
भगवतगढ़. कस्बे में स्थित राधारानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन को हटाकर बनाए जा रहे नवीन भवन का शिलान्यास दस मार्च को संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल करेंगे।

भाजपा मंडल महामंत्री राजेन्द्र सिंह गोहिल व मंडल मीडिया सह प्रभारी मोहनलाल शर्मा ने बताया कि पांच करोड़ पच्चीस लाख की लागत से बनने वाले भवन के शिलान्यास का कार्यक्रम पूर्व में तेरह फरवरी को होना था,लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का शिलान्यास दस मार्च को होगा।

उन्होंने बताया कि इसी दिन संसदीय सचिव डोबेल से गिरधरपुरा होते हुए चौथ का बरवाड़ा जाने वाले जीर्ण-शीर्ण सड़क मार्ग के नवीनीकरण के कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग