30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चरागाह व आबादी भूमि से हटाया अतिक्रमण

- ग्रामीणों के आंदोलन के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 28 Jan 2021, 8:45 PM IST

चरागाह व आबादी भूमि से हटाया अतिक्रमण

खंडार. जयसिंहपुरा गांव में चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाता प्रशासन।

खण्डार. तहसील क्षेत्र के जयसिंहपुरा गांव में चरागाह, सिवायचक व आबादी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर गुरुवार को पीला पंजा चला। प्रशासन के जाब्ते ने यहां से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया।

गौरतलब है कि जयसिंहपुरा के ग्रामीणों ने गत 5 जनवरी से तहसील परिसर में धरना देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। करीब 11 दिन तक धरना
चला था।

इधर, अतिक्रमण हटाने के वक्त उपखण्ड अधिकारी मनोज वर्मा, सरपंच प्रेम देवी, गिरदावर रामेश्वर शर्मा, एतराज मीणा, राजेश मीणा, पटवारी राजेश शर्मा, प्रिंस तिवारी, कमल किशोर, पप्पूलाल महावर, जितेन्द्र मीणा आदि लोग मौजूद थे।

बजरी के स्टाक पर नहीं हुई कार्रवाई
अतिक्रमण स्थल पर ही बजरी का बड़ा स्टाक था, लेकिन प्रशासन ने बजरी के स्टाक पर कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बताया कि बजरी के स्टाक के बारे में उपखण्ड अधिकारी को बताने पर उपखण्ड अधिकारी ने ग्रामीणों से कार्रवाई को लेकर कुछ नहीं कहा। इस पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़