
प्रशिक्षु आरपीएस अंजली जोरवाल का स्वागत करतीं संचालक।
गंगापुरसिटी. स्थानीय क्रिएटिव विद्यालय की जयपुर रोड स्थित न्यू साइट पर आयोजित दो दिवसीय शिक्षक-विद्यार्थी मोटिवेशन सेमीनार का समापन हुआ। मारोह के पहले दिन मंगलवार को विद्यालय के शिक्षकों के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। सभी अध्यापकों व अध्यापिकाओं को सम्मान के रूप में गोल्ड मैडल व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस आनंदवर्धन शुक्ला थे। इस मौके पर विद्यालय के प्रशासक डॉ. दीपक राज, प्रबंध निदेशक गौरव राज, विद्यालय प्रशासन के निदेशक महेंद्र शर्मा आदि भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षकों को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रशासन निदेशक महेंद्र शर्मा ने शिक्षक दिवस की शुभकामनायं देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई। प्रशासक डॉ. दीपक राज ने विद्यालय के सभी कार्मिकों को दो लाख रुपए तक का चिकित्सा बीमा कराने की घोषणा की। विद्यालय के सभी अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह व उपहार दिए गए। समारोह के दूसरे दिन बुधवार को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 'ऐ मीटिंग विथ योर फ्यूचरÓ के नाम से मोटिवेशनल सेमीनार हुई।
इसमें कोटा से आई प्रज्ञा मेहता, किशनगढ़ से डॉ. रूचि मिश्रा ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए प्रेरित किया। प्रज्ञा मेहता ने विद्यार्थियो को आधुनिक सोशल मीडिया के बुरे प्रभाव व उपयोग के बारे में आगाह किया। डॉ. रुचि शर्मा ने कहा कि जीवन में किसी और से नहीं बल्कि खुद से प्रतियोगिता करें और नवाचार जारी रखें। अपने कार्य पर ध्यान केन्द्रित करें। उन्होंने कहा कि जीवन में निराशा का कोई स्थान नहीं है। जीवन में सपने देखना जरुरी है, क्योंकि सपनों से कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। शिक्षक एवी शुक्ला ने भी विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए।
लक्ष्य बनाकर बढ़ें आगे
गंगापुरसिटी. शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में केलम कॅरियर इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की
अध्यक्षता प्रशिक्षु आरपीएस अंजली जोरवाल, भगवती शिक्षा समूह के चेयरपर्सन अनुज शर्मा एवं केलम कॅरियर इंस्टीट्यूट के एकेडमिक डायरेक्टर
आशीष खण्डेलवाल ने की। इस मौके पर प्रशिक्षु आरपीएस जोरवाल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर आगे बढऩे की सीख दी। अनुज शर्मा, आशीष खण्डेलवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की महत्ता बताते हुए कठिन परिश्रम कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इंस्टीट्यूट की संचालक एसबी केलम ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह
प्रदान किए।
Published on:
07 Sept 2017 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
