22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सत्संग से दूर होते हैं विकार

सत्संग से दूर होते हैं विकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

murlidhar sharma

•

Updated: 8 Mar 2018, 10:01 PM IST

sawaimadhopur patrika

सत्संग में उपस्थित महिलाएं

सवाईमाधोपुर . शहर के छोटा राजबाग में पाठक बगीची के पास चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा वाचक अमित वशिष्ठ ने कहा कि सत्संग से मानव के मन के विकार दूर होते हैं और उसे शांति व एकाग्रता की प्राप्ति होती है। आयोजन से जुड़े कजोड़मल जैन ने बताया कि कथा के दौरान भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

मां अष्टभुजा का चार दिवसीय मेला 9 से, तैयारी शुरू
बालेर . ग्राम पंचायत बालेर के तत्वावधान में अष्टभुजा देवी का चार दिवसीय मेला 9 मार्च को बालेर सरपंच पार्वती देवी द्वारा शुरू किया जाएगा। सचिव दिनेश चन्द शर्मा ने बताया कि पहले दिन सरपंच के द्वारा पूजा अर्चना होगी। 10 मार्च को मेले में घोड़ी दौड़ प्रतियोगिता होगी।

11 मार्च को नाल दंगल प्रतियोगिता होगी। इसमें मुख्य अतिथि खण्डार प्रधान मनोरमा शुक्ला व विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य विजयलक्ष्मी रहेगी। 12 मार्च को कुश्ती दंगल व पारितोषिक वितरण होगा। इसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान ठा.शेरसिंह बालेर रहेंगे।

होली मिलन समारोह 11 को
सवाईमाधोपुर. इन्दिरा कॉलोनी स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन युवा शाखा की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल बंसल थे।

अध्यक्षता करते हुए युवा महिला जिलाध्यक्ष गायत्री माहेश्वरी ने बताया कि बैठक में युवा वैश्य महिला शाखा की ओर से 11 मार्च को बजरिया स्थित मानटाउन क्लब में होली मिलन समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह मनाने का निर्णय किया।

इसमें युवा प्रदेशध्यक्ष मुकेश विजय व समाजसेवी राजू अग्रवाल मंगोड़ी वाले भाग लेंगे। बैठक में युवा प्रदेश मंत्री नीलकमल जैन, युवा जिलाध्यक्ष अनुपम मित्तल, पार्षद सुनीता जैन, पवन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

सत्संग में उमड़े श्रद्धालु
सवाईमाधोपुर. निरंकारी मण्डल के तत्वावधान में बुधवार को आईएचएस कॉलोनी में सत्संग का आयोजन हुआ। मीडिया प्रभारी पदमा प्रजापति ने बताया कि फूलचन्द बजाज ने प्रवचन देते हुए कहा कि सत्संग से शांति की प्राप्ति होती है। इसी क्रम में गुरुवार को शाम चार से छह बजे ते शहर स्थित बांकी माता मंदिर में सत्संग होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
पीपलदा. क्षेत्र के घाटा नैनवाड़ी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिक उत्सव मनाया। इस दौरान बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि बीईईओ बौंली पल्लीवाल मीना व विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष रतीराम मीना थे।

अध्यक्षता प्रधानाध्यापक लालाराम मीना ने की। इस मौके पर स्टाफ की ओर से करीब एक दर्जन जरूरतमंद बालिकाओं को नि:शुल्क स्कूल ड्रेस वितरित की। मंच संचालन उमेश कुमार भारद्वाज ने किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग