9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाईमाधोपुर रहा ‘सवाया’, धौलपुर को लगा धक्का

गंगापुरसिटी . शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में जारी राजीव गांधी कैरियर गाईडेंस एवं काउंसलिंग सेल की पहली मासिक रैकिंग में जिले ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। रैकिंग में झुंझुनूं पहले स्थान पर एवं कोटा तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं धौलपुर जिला सबसे फिसड्डी रहते हुए रैकिंग में सबसे नीचे 33वें स्थान पर लुढक़ गया। इससे ठीक एक पायदान ऊपर प्रतापगढ़ जिला रहा।

2 min read
Google source verification
gangapurcity news

सवाईमाधोपुर रहा ‘सवाया’, धौलपुर को लगा धक्का

गंगापुरसिटी . शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में जारी राजीव गांधी कैरियर गाईडेंस एवं काउंसलिंग सेल की पहली मासिक रैकिंग में जिले ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। रैकिंग में झुंझुनूं पहले स्थान पर एवं कोटा तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं धौलपुर जिला सबसे फिसड्डी रहते हुए रैकिंग में सबसे नीचे 33वें स्थान पर लुढक़ गया। इससे ठीक एक पायदान ऊपर प्रतापगढ़ जिला रहा।


गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थिर्यों को उच्च शिक्षण संस्थानों, प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्तियों एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के संबंध में नि:शुल्क जानकारी देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की थी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री द्वारा फरवरी माह में शुरू किए गए इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराने के अलावा विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं अभिरुचि लेवल का उचित परीक्षण कर उन्हें मागदर्शन दिया जाता है। साथ ही पोर्टल से हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में 14 देशों से संबंधित शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक, प्रोफेसनल्र्स, कैरियर विकल्पों, छात्रवृत्तियों एवं प्रवेश संबंधी नि:शुल्क जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इससे विद्यार्थी अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार अपने कै रियर को दिशा दे सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को संबंधित विद्यालय की ओर से लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराए हैं।


पत्रिका ने जगाई अलख


राजस्थान पत्रिका ने ‘काउंसलिंग से दौड़ेगी कैरियर की गाड़ी, छात्रों को वेब पॉर्टल से मिलेगी जानकारी’ शीर्षक से पोर्टल संबंधी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर प्रकाशन के बाद विद्यार्थियों में पंजीयन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इस पोर्टल पर विद्यार्थी पंजीयन में बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं।


मॉनीटरिंग के साथ प्रशिक्षण भी


पोर्टल की प्रभावी मॉनीटरिंग एवं ऑनलाइन सुविधा से वंचित विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सेल गठित कर इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी स्तर के हिसाब से तय की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए भी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था की गई है।


इस प्रकार रही जिला रैकिंग


जिला स्कूल संख्या कुल विद्यार्थी पंजीकृत विद्यार्थी प्रतिशत


झुंझुनूं 560 51006 14230 27.90
सवाई माधोपुर 339 39934 7785 19.49
कोटा 347 43174 694216.08
चित्तौडग़ढ़ 442 51714 5319 10.29
जैसलमेर 203 18396 1812 9.85

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग