9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

महिला सशक्तिकरण की प्रणेता थी सावित्री बाई फूले

सावित्री फुले की मूर्ति का किया अनावरण

Google source verification

सवाईमाधोपुर. फुले आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले मूर्ति अनावरण समारोह भैरव दरवाजा शहर में मुख्य अतिथि विधायक दानिश अबरार, फुले आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष कैलाशनारायण सैनी की अध्यक्षता एवं विशिष्ठ अतिथि राजबाई बैरवा नगर परिषद सभापति के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्री बाई $फुले महिला शिक्षा व सशक्तिकरण की प्रणेता थी उन्होंने समाज में महिला शिक्षा की अलख जगाई थी। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति ने सावित्री बाई फुले और ज्योतिराव फुले के आदर्शो को आत्मसात करने पर जोर दिया।

कलश यात्रा में झलकी श्रद्धा
अनावण कार्यक्रम से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। प्रवक्ता कमलेश सैनी ने बताया कि कलश यात्रा छाबड़ी चौक एवं सत्यनारायण पाड़ा मन्दिर से समिति जिला अध्यक्ष कैलाश नारायण सैनी और पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना की। कलश यात्रा में लगभग 400 महिलाओं ने कलश धारण किए। कलश यात्रा में समाज के हजारों महिलाए पुरूष एवं युवाओं ने बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते चलते हुए नजर आए। कलश यात्रा भैरव दरवाजे पहुंचकर सम्पन्न हुई।

पुष्पवर्षा कर किया अभिनदंन
कलश यात्रा का समाज बंधुओंं की ओर से मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। साथ ही समाज के लोगों की ओर से कलश यात्रा में शामिल महिलाओं व अन्य लोगों के लिए मार्ग में कई स्थानों पर जल पान के प्रबंध किए गए और श्रद्धालुओंं को शरबत पिलाया गया। इस दौरान समिति उपाध्यक्ष भवानी शंकर सैनी ,जिला महामंत्री मुकेश सैनी , जिला कोषाध्यक्ष रामलाल सैनी ,हनुमान सैनी आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़