scriptमहिलाओं ने लगाया जाम, फोड़ी मटकियां | sawai madhopur water problem | Patrika News
सवाई माधोपुर

महिलाओं ने लगाया जाम, फोड़ी मटकियां

सवाईमाधोपुर. रवांजना चौड़ की बंजारा की ढाणी में पेयजल संकट के चलते लोग परेशान हैं। आक्रोशित महिलाओं व पुरुषों ने रविवार को रवांजना डूंगर थाना रोड पर पानी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इसके बाद मटकिया फोड़कर विरोध जताया।

सवाई माधोपुरJun 28, 2020 / 09:15 pm

rakesh verma

 Women put up jams, boiled beats

Women put up jams, boiled beats


महिलाओं ने लगाया जाम, फोड़ी मटकियां
-55 घरों की आबादी में नहीं पीने का पानी
सवाईमाधोपुर. रवांजना चौड़ की बंजारा की ढाणी में पेयजल संकट के चलते लोग परेशान हैं। आक्रोशित महिलाओं व पुरुषों ने रविवार को रवांजना डूंगर थाना रोड पर पानी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इसके बाद मटकिया फोड़कर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार रवांजना चौड की बंजारा की ढाणी में पिछले एक महीने पानी की समस्या बनी है। जलदाय विभाग की ओर से पेयजल समस्या का निस्तारण नहीं करने पर सुबह 11 बजे एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष व बच्चे रवांजना डूंगर थाना रोड पर पहुंचे गए और रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर ग्राम विकास समिति अध्यक्ष बनवारी सिंह अवाना मौके पर पहुंचे और महिलाओं से समझाइश की। वहीं विभागीय उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर एक माह से बंद पड़े हैण्डपंपों को सही करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने रवांजना डूंगर-फलौदी मार्ग को जाम से हटाया। महिलाओं ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत सरपंच-सचिव को अवगत कराने के बाद भी पेयजल समस्या दूर नहीं हो रही है। बंजारा ढाणी विधालय की चार से पांच फीट ऊंची दीवार को कूद कर महिलाएं स्कूल से पानी ला रही है। गांव में दो हैण्डपंप है, वो भी खराब है। महिलाओं ने बताया कि पेयजल समस्या दूर नहीं हुई हुई तो रवांजना डूंगर रोड पर फिर से जाम लगाया जाएगा। यहां 55 घरो की आबादी में पीने के पानी की समस्या बनी है। इस संबंध में महिलाओं ने विभाग को पत्र भी लिखा है।

Home / Sawai Madhopur / महिलाओं ने लगाया जाम, फोड़ी मटकियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो