10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Roadways: राजस्थान के इस जिले को 13 नई रोडवेज बसों की सौगात जल्द, यात्रियों को मिलेगी राहत

लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो को अब बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan roadways

Photo- Patrika

सवाईमाधोपुर। लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो को अब बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जयपुर मुख्यालय से 13 नई बसें जल्द ही डिपो को आवंटित की जाएंगी। इससे न केवल रोडवेज बेड़े की संख्या बढ़ेगी, बल्कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सीट के लिए होने वाली मारामारी से भी राहत मिलेगी। नई बसों के आने से यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक होगा और डिपो की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

वहीं होली, दिवाली और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों पर अब यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई बसों के आगमन से भीड़भाड़ कम होगी और परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। महिला-पुरुष यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है।

वर्तमान में 34 बसें, जल्द होंगी 47

वर्तमान में सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो से 34 बसें संचालित हो रही हैं। नई 13 बसें जुड़ने के बाद यह संख्या बढ़कर 47 हो जाएगी। इससे नियमित यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। बसों की कमी के कारण यात्रियों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब रोडवेज सेवाएं अधिक सुलभ होंगी।

होगा राजस्व लाभ

नई बसों के जुड़ने से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, जिससे रोडवेज को भी राजस्व लाभ होगा। अभी तक बसों की कमी के चलते कई यात्री निजी बसों या अन्य साधनों से सफर करने को मजबूर थे। बेड़े के विस्तार से कर्मचारियों में भी उत्साह का माहौल बनेगा।

इनका कहना है…

जयपुर मुख्यालय से आगामी दिनों में 13 नई बसें प्राप्त होंगी। बसों के आने के बाद उनके रूट तय किए जाएंगे। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूटों का चयन किया जाएगा, ताकि अधिकतम लोगों को लाभ मिल सके।
-पीयूष जैन, मुख्य प्रबंधक, सवाईमाधोपुर डिपो

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग