7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस जिले को जल्द मिलेगी 13 नई रोडवेज बसों की सौगात, यात्रियों को मिलेगी राहत

Rajasthan Roadways : लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो को अब नई सौगात मिलने जा रही है। जयपुर मुख्यालय से 13 नई बसें जल्द ही डिपो को मिलेंगी।

2 min read
Google source verification

फोटो पत्रिका

सवाईमाधोपुर। लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो को अब नई सौगात मिलने जा रही है। जयपुर मुख्यालय से 13 नई बसें जल्द ही डिपो को मिलेंगी। इससे न केवल बेड़े की संख्या बढ़ेगी बल्कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सीट के लिए होने वाली मारामारी से भी छुटकारा मिलेगा। नई बसों के आने से सफर अधिक आरामदायक होगा और डिपो की रफ्तार भी बढ़ेगी।

वर्तमान में 34 बसें, जल्द होंगी 47

फिलहाल सवाईमाधोपुर डिपो से 34 बसें संचालित हो रही हैं। नई 13 बसें जुड़ने के बाद यह संख्या बढ़कर 47 हो जाएगी। इससे यात्रियों को सीट के लिए हो रही खींचतान से राहत मिलेगी और नियमित सफर करने वालों को भी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से बसों की कमी के कारण यात्रियों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता था। अब रोडवेज की क्षमता बढ़ने से लोगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचना आसान होगा।

त्योहारों पर भीड़ से मिलेगी निजात

होली, दिवाली और भाईदोज जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों को अब आसानी से बसें मिल सकेंगी। नई बसों के आने से भीड़भाड़ कम होगी और परिवारों के साथ घर लौटने वाले लोग बिना तनाव के यात्रा कर पाएंगे। महिला-पुरुष यात्रियों के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि त्योहारों पर सीट के लिए मारामारी आम बात रही है।

रोडवेज को होगा राजस्व लाभ

नई बसों के जुड़ने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि रोडवेज मुख्यालय को भी राजस्व का लाभ होगा। अभी बसों की कमी से यात्रियों को निजी बसों व अन्य वाहनों में सफर करना पड़ता है। नई बसों के साथ डिपो की क्षमता बढ़ेगी और कर्मचारियों में भी उत्साह का संचार होगा।

इनका कहना है…
जयपुर मुख्यालय से आगामी दिनों में 13 नई बसें मिलेंगी। बसें आने के बाद ही उनके रूट तय किए जाएंगे। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूटों का चयन किया जाएगा ताकि अधिकतम लोगों को लाभ मिल सकें।
पीयूष जैन, मुख्य प्रबंधक, सवाईमाधोपुर डिपो

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग