
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर और शिक्षा विभाग के आदेश (फोटो: पत्रिका)
Headmaster Amar Singh Meena Suspend: राजस्थान के गंगापुर सिटी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालाब की ढाणी में प्रधानाध्यापक अमरसिंह मीना द्वारा विद्यालय में 'नॉनवेज पार्टी' करने का मामला सामने आया है। ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। अब शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
सोमवार को प्रधानाध्यापक अमरसिंह मीना द्वारा विद्यालय परिसर में मीट और रोटियां पकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
दरअसल सोमवार को विद्यालय में अचानक बच्चों की छुट्टी कर दी गई। ग्रामीणों ने देखा कि मुख्य गेट अंदर से बंद था। संदेह होने पर कुछ ग्रामीण दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो संस्था प्रधान अमरसिंह मीना कुर्सी पर बैठे मिले।
जैसे ही यह मामला सामने आया जिला शिक्षा अधिकारी देवीलाल मीना ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की और तुरंत एक्शन लेते हुए प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच शुरू करके निलंबन के आदेश जारी कर दिए।
विभाग ने आदेश जारी करते हुए लिखा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालाब की ढाणी, हिंगोटिया के प्रधानाध्यापक के विरूद्ध दैनिक समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका में दिनांक 13.01.2026 को प्रकाशित समाचार "बच्चों की छुट्टी की, फिर शुरू हुई स्कूल में नॉनवेज पार्टी " प्रकाशित हुई और सोशल मीडिया पर उक्त खबर से संबंधित वीडियो वायरल होने के फलस्वरूप अमरसिंह मीना अध्यापक लेवल प्रथम, प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालाब की ढाणी, हिंगोटिया ब्लॉक गंगापुर सिटी के विरूद्ध विभागीय जांच प्रस्तावित करते हुए अमरसिंह मीना अध्यापक लेवल प्रथम को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम-13 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।
विद्यालय में कुल 4 लोगों का स्टाफ हैं, जिनमें से दो शिक्षकों की BLO ड्यूटी लगी थी और एक अवकाश पर था। संस्था प्रधान अकेले स्कूल में मौजूद थे।
इस घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना था कि शिक्षा का मंदिर इस तरह के कृत्यों के लिए उपयुक्त स्थान नहीं है। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
13 Jan 2026 02:53 pm
Published on:
13 Jan 2026 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
