
सवाईमाधोपुर में चकचैनपुरा हवाई पट््टी उतरा हवाई जहाज व देखने उमड़ी भीड़।
सवाईमाधोपुर. लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार से सवाईमाधोपुर में चकचैनपुरा हवाई पट््टी से हवाई यात्रा शुरू हो गई है। सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया दिल्ली से रवाना होकर दोपहर ढाई बजे चकचैनपुरा हवाई पट््टी पहुंचे। बजट घोषणा के अनुसार सवाई माधोपुर और दिल्ली के बीच बुधवार को ढाई बजे चकचैनपुरा हवाई पट्टी से हवाई यात्रा सेवा शुरू हो गई है। सुप्रीम एयरलाइन्स के नौ सीटर विमान से सवाईमाधोपुर के पर्यटन को एक नई उड़ान मिलेगी।
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अच्छी सुविधा हो गई है। अब अन्तरराष्ट्रीय पर्यटक दिल्ली से डेढ़ घण्टे में सीधे ही सवाईमाधोपुर पहुंचकर टाइगर सफारी का आनन्द ले सकते हैं। इस दौरान विमान का पुष्प वर्षा व आतिशबाजी व मिठाई बांटकर स्वागत किया। नगर परिषद ने बैण्डबाजे का भी इंतजाम किया। सवाईमाधोपुर से यह विमान अपराह्न 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गया। जिला कलक्टर केसी वर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक मामनसिंह, नगर परिषद सभापति विमला शर्मा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, जसकौर मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, सत्यनारायण धाकड़ मौजूद थे।
फैक्ट फाइल
चार साल में विकास की मिसाल-सांसद
सवाईमाधोपुर . चकचैनपुरा हवाई पट््टी पर दोपहर ढाई बजे जैसे ही सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया का विमान उतरा। लोगों की भीड़ शुरू हो गई। सांसद के विमान से बाहर आते ही समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। समर्थकों की विमान में सांसद के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। इस दौरान समर्थकों ने सांसद का माला पहनाकर व मिठाई बांटकर स्वागत किया। लोगों ने उनके आगमन पर आतिशबाजी की। इस मौके पर जौनपुरिया ने बताया कि चार साल में सवाईमाधोपुर में विकास की मिसाल रखी गई है। इनमें मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज की घोषणा, होटल मैनेजमेंट संस्थान, जयपुर रेल ट्रेक का विद्युतीकरण व दोहरीकरण एवं सड़कों का विकास प्रमुख है।
अंधड़ से टैंट उखड़ा, यूआईटी चेयरमैन पर गिरा
समारोह के दौरान लगाया गया टेंट दोपहर को तेज अंधड़ में उखड़ गया। टेंट उखड़कर यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल के ऊपर गिर गया। इससे उनकों हल्की चोटें आई। हालांकि बाद में उसे ठीक किया गया। जिला प्रशासन की ओर से समारोह में किए गए इंतजाम नाकाफी रहे। धूप से बचने के लिए लगाया गया टैंट छोटा पड़ गया।
उपसभापति को नहीं मिली कुर्सी
समारोह में एक तरफ प्रशासनिक, भाजपा पदाधिकारी, नगरपरिषद प्रशासन आदि कुर्सियों पर बैठ हुए थे। वहीं उपसभापति कपिल जैन व कई पार्षद कुर्सियों के अभाव में खड़े दिखाई दिए।
बच्चे दौड़ा रहे थे साइकिल
विमान उतरने से पूर्व हवाई पट्टी पर अव्यवस्थाओं का आलम रहा। यहां एक तरफ तो विमान उतरा, वहीं दूसरी ओर बच्चे हवाई पट््टी पर साइकिल दौड़़़ाते दिखे। उनको रोकने वाला कोई भी नहीं था। अव्यवस्था हावी रही।
मवेशी भगाते रहे सुरक्षाकर्मी
इसी तरह मवेशियों के रोकने के लिए भी कोई प्रबंध नहीं किए गए। स्थिति ये थी कि दोपहर में विमान उतरने से पूर्व हवाई पट््टी पर मवेशी विचरण कर रहे थे, जिनको पुलिस कर्मी व होमगार्ड भागते दिखे। इसी तरह हवाई पट््टी के आसपास जेसीबी से कंटीले पेड़ों को हटाया जा रहा था।
Published on:
12 Apr 2018 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
