23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के लिए कलक्टर ने कर डाला ऐसा काम जिससे लोग हो गए हैरान

बारिश के लिए कलक्टर ने कर डाला ऐसा काम जिससे लोग हो गए हैरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

murlidhar sharma

•

Updated: 17 Aug 2017, 12:00 AM IST

Sawami Madhopur Collector had to walk 15 km on 15th August

सवाईमाधोपुर गणेश मंदिर तक पैदल जाते जिला कलक्टर केसी वर्मा व एसपी मामन सिंह।

बारिश के लिए कलक्टर ने कर डाला ऐसा काम जिससे लोग हो गए हैरान

सिविल लाइन स्थित आवास से 15 किमी पैदल चलकर रणथम्भौर दुर्ग पर पहुंचे

दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में लगाई ढोक

जिले के अधिकारी व जनप्रतिनिधि व आजजन भी हुए शामिल

सवाईमाधोपुर . बारिश के लिए अब तक आमजन ही पदयात्रा करते नजर आते थे, लेकिन सवाईमाधोपुर में पहली बार कोई प्रशासनिक अधिकारी बारिश की कामना को लेकर पदयात्रा करता नजर आया। सवाईमाधोपुर जिला कलक्टर केसी वर्मा ने गुरुवार को बजरिया में सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास से लेकर रणथम्भौर दुर्ग तक १५ किलोमीटर तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में पुलिस अधीक्षक मामन सिंह सहित जिले के सरकारी विभागों के अफसर व जनप्रतिनिधि व आमजन भी शामिल हुए।

तीन घंटे में यात्रा तय की
कलक्टर सहित अन्य ने लगभग साढ़े तीन घण्टे में पदयात्रा का सफर तय किया। राहगीरों ने कलक्टर के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस उम्र में इतनी दूर पैदल चलना कठिन है, लेकिन जिला कलक्टर बहुत ही संवेदनशील है। जो जिले की खुशहाली के लिए इतनी दूर पैदल चलकर आए है। क्योंकि इस साल सवाई माधोपुर में बारिश कम रही है। इससे कलक्टर चिंतित है और पहले भी उन्होंने इस तरह की पद यात्रा की घोषणा की थी, लेकिन पिछले बुधवार को बारिश के कारण वह सम्भव नहीं हो पाई थी।

जिला कलक्टर बोले...
जिला कलक्टर ने गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कहा कि इस बार बारिश काफ ी कम हुई है। अच्छी बारिश, अच्छी फ सलों और जिले के वैभव में बढ़ोतरी के लिए प्रशासन के आला अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के साथ गणेश मंदिर में ढोक लगाई है। साथ ही भगवान से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि बात अधिकारी होने की नहीं है, बल्कि आस्था और जनकल्याण के प्रति जज्बे की है। इस दौरान यूआईटी अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगर परिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा, उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत कटारा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रामसिंह आदि भी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग