7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

12 लाख से अधिक राशि से भरा एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए

12 लाख से अधिक राशि से भरा एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए 12 लाख से अधिक की राशि थी एटीएम में, अभी तक कोई सुराग नहीं सवाई माधोपुर जिले में चौथ का बरवाड़ा थानाक्षेत्र में हुई वारदातशिवाड़ मार्ग पर स्थित एसबीआई सारसोप के एटीएम को ही बुधवार रात चोर उखाड़ कर ले गए। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बैंक प्रबंधन के अनुसार इस घटना में बैंक के 12 लाख 600 रुपए की राशि चली गई है। वही पुलिस ने मौके पर आकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरा की तलाश की

Google source verification

12 लाख से अधिक राशि से भरा एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए

12 लाख से अधिक की राशि थी एटीएम में, अभी तक कोई सुराग नहीं

सवाई माधोपुर जिले में चौथ का बरवाड़ा थानाक्षेत्र में हुई वारदात
शिवाड़ मार्ग पर स्थित एसबीआई सारसोप के एटीएम को ही बुधवार रात चोर उखाड़ कर ले गए। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बैंक प्रबंधन के अनुसार इस घटना में बैंक के 12 लाख 600 रुपए की राशि चली गई है। वही पुलिस ने मौके पर आकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरा की तलाश की जा रही है तथा नाकाबंदी भी की गई है, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई है।


थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि रात करीब 2 से 3 बजे सारसोप गांव में शिवाड़ मार्ग पर एसबीआई के एटीएम को उखाड़ ले जाने की सूचना मिली थी। जिस पर रात को ही मौके पर जाकर नाकाबंदी कर दी गई।

बैंक मैनेजर रामरस मीणा ने बताया कि एटीएम में 12 लाख 600 रुपए की राशि थी। सीसीटीवी कैमरा में देखने पर पता चला है कि 4 से 5 लोगों ने पहले सुरक्षा के सभी उपकरण कांटे। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने एटीएम को रस्सी से बांधकर रोड पर खड़े साधन से खींचा तथा उसे उखाडकऱ ले गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। बैंक प्रशासन के अनुसार रात में एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई भी गार्ड की ड्यूटी नहीं थी। इसका कारण ये बताया कि छोटा कस्बा होने से रात में लेनदेन नहीं होता। इसलिए शटर बंद की हुई थी।


नाकाबंदी की, एफएसएल टीम बुलाइ

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है तथा सवाई माधोपुर से एफएसएल की टीम बुलाई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार फिलहाल सीसीटीवी कैमरो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस प्रकार उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वह किसी प्रोफेशनल गैंग की वारदात हो सकती है। इससे पहले सवाई माधोपुर जिले में छाण में भी दो साल पहले ऐसी घटना हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़