8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूली छात्र की पिटाई, अभिभावकों को किया पाबंद, प्रधानाचार्य ने छात्र अभिभावकों को भिजवाया नोटिस

स्कूली छात्र की पिटाई, अभिभावकों को किया पाबंद, प्रधानाचार्य ने छात्र अभिभावकों को भिजवाया नोटिस

less than 1 minute read
Google source verification
school

khandwa news in hidi,khandwa latest news,khandwa crime news,Khandwa police news,

छाण. कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तीन छात्रों ने अटल सेवा केंद्र के सामने बहरावण्डा खुर्द पढऩे जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े एक छात्र से मोटरसाइकिल की क्लच वायर से जमकर मारपीट की।

सूचना पाते ही बहरावण्डा खुर्द चौकी प्रभारी मुरारी लाल राव घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं थानाधिकारी भरत सिंह घटना के चंद मिनट बाद बहरावण्डा खुर्द पुलिस चौकी पहुंचे। पीडि़त छात्र के साथ मारपीट करने वाले छात्रों के अभिभावकों को चौकी बहरावण्डा खुर्द बुलवाया गया। अभिभावकों को सख्त हिदायत दी गई।

NEWS: जिला न्यायालय परिसर में विधिक सेवा शिविर, योजनाओं की दी जानकारी

माहौल खराब
विद्यालय प्रशासन का छात्रों पर अंकुश नहीं होने की वजह से छात्र विद्यालय समय में कभी भी बाहर आ जाते हैं। वहीं अधिकतर समय बाहर ही घूमते रहते हैं। आपस में मारपीट करना आम बात है। इससे तंग आकर 50 छात्र-छात्राओं ने इसी सत्र में टीसी कटवाकर बहरावण्डा खुर्द कस्बे के विद्यालयों में प्रवेश ले लिया है। पीडि़त छात्र भी पूर्व में इसी विद्यालय का छात्र था।

NEWS: 8वीं बोर्ड: रिजल्ट नहीं देने वाले शिक्षकों पर मेहरबानी, पिछले साल जिले में 2 हजार 683 डी

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग