
सज धज कर बैठयो, सांवरिये यौ बैठो मुस्कावे,सज धज कर बैठयो, सांवरिये यौ बैठो मुस्कावे
सज धज कर बैठयो, सांवरिये यौ बैठो मुस्कावे,
देर रात तक बहती रही भजनों की सरिता
भजन संध्या में सजाया श्याम दरबार
भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक चली भजन संध्या
सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे के मुख्य बाजार में मान ङ्क्षसह सर्किल पर शुक्रवार रात को श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्याम भजन संध्या में बाबा श्याम की झांकी एवं दरबार सजाया गया। इसके बाद पूरी रात बाबा श्याम के भजनों की सरिता बहती रही। कार्यक्रम में श्याम भक्त देर रात तक भजन संध्या का आनंद लेते रहे।
भजन संध्या की शुरुआत आयोजकों द्वारा बाबा श्याम की आरती उतारने से हुई। आकाश म्यूजिकल ग्रुप की ओर से गणेश वंदना की गई। इसके बाद जयपुर से आए भजन कलाकार मनीष गर्ग ने सज धज कर बैठयो, सांवरिये यों बैठो मुस्कावे तथा बाबा श्याम के सजी रे होली जैसे भजन गाए। इसी तरह मुम्बई से आई नम्रता करवा ने खाटू चालो, खाटू चालो, श्याम धनी को हैलो आए, भीलवाड़ा से आई दीपा दाधीच ने मोरघड़ी लहराई रे रसिया रे सांवरा। वहीं जयपुर से आए पुरुषोत्तम बृजवासी ने दरबार लगाऊं, ऐसा हर बार समझाऊंगा जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को देर रात तक श्याम बाबा की भक्ति के रंग मं डुबोए रखा। आयोजन के दौरान पूरा कस्बा श्याम बाबा के रंग में रंगा हुआ नजर आया।
भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल ने भी भजन संध्या में पहुंचकर कलाकारों के साथ भजन गाए तथा उन भजनों पर झूमे। कार्यक्रम के बीच पुष्प वर्षा तथा इत्र वर्षा होती रही। भजन संध्या में महिलाओं के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई थी।
Published on:
26 Feb 2023 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
