2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांगी खुशहाली की दुआ

दूसरे जुमे की नमाज अदातकरीर में बताया जकात का महत्व
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Lokesh Kumar Sharma

•

Updated: 26 May 2018, 11:49 AM IST

मांगी खुशहाली की दुआ

मांगी खुशहाली की दुआ

गंगापुरसिटी. पवित्र माह रमजान में दूसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की गई। जामा मस्जिद सहित शहर की अन्य मस्जिद में नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन व बारिश की दुआ मांगी। तकरीर में रोजे के बारे में बताया गया। शाम को कई स्थानों पर सामूहिक इफ्तार के आयोजन हुए। नमाज के दौरान जामा मस्जिद व परिसर खचाखच रहा।


वजीरपुर. यहां शुक्रवार को रमजान के दूसरे जुमे पर जमा मस्जिद, छोटी मस्जिद, तेलियों की मस्जिद व मस्जिद-ए-अक्सा में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। दोपहर करीब 12.45 बजे मुअज्जिन ने अजान दी। इसके बाद लोगों का मस्जिद में आना शुरू हो गया।


रोजे का मकसद बताया
नमाज से पहले मारूफ अहमद ने तकरीर पेश कर लोगों को जकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस किसी मुसलमान के पास साल भर तक साढ़े सात तोला सोना, साढ़े बावन तोला चांदी है या इसके बराबर नकदी रहे तो उसे ढाई प्रतिशत के हिसाब से जकात देना चाहिए।
जकात की रकम गरीब, यतीम व मस्किनों में तकसीम की जाए। रोजे का असल मकसद है कि पड़ोस में जो गरीब और मुफलिस रहते हैं उनके साथ अच्छा सलूक किया जाए। तकरीर के बाद खुतबा पढ़कर जामा मस्जिद के इमाम जावेद हाफिज ने दूसरे जुमे की नमाज अदा कराई।


जावेद हाफिज ने बताया कि रमजान का महीना बरकत का महीना है। इंसान ईमानदारी से रोजा रखे तो अल्लाह उसके गुनाहों को माफ कर देता है। रोजा इस्लाम का एक अहम रुकुन है जो साल में हर मुसलमान पर फर्ज किया गया है। रोजा भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं बल्कि पड़ोस में भूखे रहने वाले की परेशानी को समझना और हर तरह की बुराई से बचने का नाम है। रमजान महीने के शुरू के दस दिन रहमत के हैं इसलिए हमको अल्लाह की रहमत हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए। इससे पहले नमाज अदा करने के लिए बच्चे भी मस्जिद में पहुंचे। निर्धारित समय से पहले ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। इससे मस्जिदें खचाखच भर गई। कई लोगों को मस्जिद स्थित मैदान व दूसरी मंजिल पर नमाज अदा करनी पड़ी।


योग दिवस की सौंपी जिम्मेदारी
ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक
गंगापुरसिटी. अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विधायक मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक पंचायत समिति सभागार में हुई। उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल जाट ने 21 जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को विभागवार जिम्मेदारी सौंपी।

नगर परिषद को टैंट, माइक, स्टेज आदि की जिम्मेदारी दी गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में योग का स्थान तय किया गया। विधायक ने स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लेकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नोडल अधिकारी कैलाशचंद शर्मा को सभी विभागों से समन्वय रखने को कहा। सभी 38 पंचायतों में कार्यक्रम के लिए विकास अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सहायक कलक्टर मुनिदेव सिंह, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा ने भी विचार व्यक्त किए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़