11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VHP की भगवा रैली पर पथराव के बाद बेकाबू हुई स्थिति, कई वाहन क्षतिग्रस्त

गंगापुर सिटी में उस समय माहौल बिगड़ गया जब विहिप रैली के दौरान अचानक किसी ने कार्यकर्ताओं पर पथराव कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Stone Pelted on VHP Rally in Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर।

राजस्थान के सवाई माधोपुर ज़िले में विश्व हिन्दू परिषद् की एक रैली के दौरान पथराव होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ज़िले के गंगापुर सिटी में उस समय माहौल बिगड़ गया जब विहिप रैली के दौरान अचानक किसी ने कार्यकर्ताओं पर पथराव कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया है।

जानकारी के मुताबिक़ गंगापुर सिटी में तय कार्यक्रम के मुताबिक़ विश्व हिन्दू परिषद् की भगवा रैली निकाली जानी थी। रैली विहिप के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक़ रविवार को जब रैली एक धार्मिक स्थल के सामने से गुज़र रही थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंक दिया। देखते ही देखते क्षेत्र में माहौल बिगड़ गया। स्थिति बिगड़ने में भी देर नहीं लगी।

पथराव होने से वहां खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची। हालात अनियंत्रित होता देख अतिरिक्त जाप्ता मौके पर बुलवाया गया। तब जाकर बेकाबू हुई स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

फिलहाल पुलिस उन असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रही है जिन्होंने भगवा रैली पर पथराव किया। इधर, पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त जाप्ता तैनात कर दिया गया है।