25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawai Madhopur New Road: अब पुरानी सड़क पहले खोदी जाएगी, फिर बनेगी नई; सीवर कनेक्शन भी होंगे

Rajasthan News, Sawai Madhopur News: सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से तहसील से नहर तक बनाई जा रही सड़क को अब खोदकर ही बनाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Sawai Madhopur New Road-1

नई सड़क बनाने के लिए खोदी गई पुरानी रोड। फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर/गंगापुरसिटी। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से तहसील से नहर तक बनाई जा रही सड़क को अब खोदकर ही बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पुरानी सड़क को खोदना शुरू कर दिया है। जिससे क्षेत्र का ड्रेनेज सिस्टम ठीक बना रहे। वहीं नगरपरिषद की ओर से भी वंचित उपभोक्ताओं के पहले सीवर कनेक्शन कराए जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगाें को लाभ मिलेगा। साथ ही बार-बार सड़क खुदाई करने से सरकार को होने वाले राजस्व नुकसान से भी बचा जा सकेगा।

इस मुद्दे को राजस्थान पत्रिका ने सड़क निर्माण शुरू होने से पहले 21 फरवरी को उठाया था। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया था। साथ ही नहर से लेकर उदेई मोड़ तक सड़क का निर्माण पहले करा दिया गया। स्थानीय लोगों की मांग थी कि पहले सड़क की खुदाई कराई जाए। इससे तहसील से लेकर नहर के मुहाने तक िस्थत करीब एक दर्जन कॉलोनियों में पानी भरने से रोका जा सके। इसे सार्वजनिक निर्माण विभाग ने भी गंभीरता से लिया। साथ ही नगरपरिषद ने भी सीवर कनेक्शन के लिए प्रयास शुरू कर दिए। अब सड़क निर्माण के लिए पुरानी रोड खोदने के साथ ही सीवर कनेक्शन भी शुरू कर दिए हैं।

पुरानी कम्पनी ने कनेक्शन नहीं जोड़े

वंचित उपभोक्ताओं के यहां नए सीवर कनेक्शन करने के दौरान पता चला है कि पुरानी कम्पनी ने मुख्य सीवर लाइन डालने के बाद कई उपभोक्ताओं के घरों के आगे चैम्बर तो बना दिया, लेकिन चैम्बर को मुख्य सीवर लाइन से ही नहीं जोड़ा। इसके चलते सीवर कनेक्शन उनके कोई काम नहीं आ रहे हैं। साथ ही कई चैम्बर भी सड़क की ऊंचाई से भी ऊपर बना दिए। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहेगी। इसे भी अब सही कराया जाएगा।

जलदाय विभाग को भी चेतना होगा

इधर, अब जलदाय विभाग को भी जागरूक होना पड़ेगा। जिन घराें में नल कनेक्शन नहीं है। उनको शीघ्र ही कनेक्शन दिया जाए। अन्यथा, फिर स्वीकृत लेकर सड़क को तोड़ा जाएगा। इससे फिर सड़क खराब होने का अंदेशा बना रहेगा।

पत्रिका ने उठाया था यह मुद्दा

स्थानीय निवासी विजय गोयल ने बताया कि सड़क निर्माण पुरानी रोड को खोदकर कराया जा रहा है। साथ ही सीवर कनेक्शन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि पुराने चैम्बरों को मुख्य सीवर लाइन से नहीं जोड़ने का खुलासा भी हुआ है। इसके लिए नगरपरिषद को अवगत करा दिया है। नए और पुराने कनेक्शन के बाद लोगों को राहत मिलेगी। पत्रिका ने इस मुद्दे का उठाया, इसके लिए साधुवाद है।

इनका कहना है

सड़क खुदाई करने के बाद वंचित उपभोक्ताओं के यहां पर सीवर कनेक्शन कराए जा रहे हैं। जिससे बार-बार सड़क की खुदाई नहीं हो। साथ ही पुराने कनेक्शनाें को भी मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा।
-सुरेश शर्मा, सहायक अभियंता, सीवरेज कार्य, नगरपरिषद।