16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में शो पीस बनी स्ट्रीट लाइटें, लूटपाट का भय –

अस्पताल में शो पीस बनी स्ट्रीट लाइटें, लूटपाट का भय -

less than 1 minute read
Google source verification
अस्पताल में शो पीस बनी स्ट्रीट लाइटें, लूटपाट का भय -

सवाईमाधोपुर के सामान्य चिकित्सालय परिसर में लगे स्ट्रीट पोल पर लाइट खराब होने से छाया अंधेरा।

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर आलनपुर स्थित सामान्य चिकित्सालय में कई माह से स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात के समय परिसर में अंधेरा पसरा रहता है। इसके चलते रात के समय मरीजों सहित परिजनों को बाहर आने-जाने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में पार्किंग सहित दोनों मुख्य द्वार के पास व पार्क में स्ट्रीट लाइटों के पोल लगे हैं, लेकिन पोल पर लगी लाइटें कई माह से खराब होने से स्ट्रीट लाइटों के पोल शोपीस बने हैं। उन्होंने बताया कि लाइटें खराब रहने से रात के समय अस्पताल परिसर में अंधेरा रहता है। इससे रात के समय आने वाले मरीजों व परिजनों को परेशानी होती है। अंधेरे में समाजकंटकों की ओर से लूटपाट करने का भी डर बना है। इस संबंध में उन्होंने नगर परि षद में भी संबंधित अधिकारी को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग