
सवाईमाधोपुर. शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, विशिष्ट अतिथि एबीवीपी के प्रांत मंत्री अजीत मीणा व पूर्व प्राचार्य हरलाल मीणा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक दीयाकुमारी ने की। इस दौरान सैनी विकास संस्थान के जिलाध्यक्ष भागचन्द सैनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष केशवदेव मीणा, दीपक मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, पार्षद राजेश गोयल आदि मौजूद थे। इसी प्रकार राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक दीयाकुमारी थी।
विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश डांगोरिया, भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज बैरवा, एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मानसी राजावत, एबीवीपी की जिला छात्रा प्रमुख समीक्षा शर्मा थी। मुख्य वक्ता एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री उपेन्द्र रावल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा ने की। प्राचार्य मनीषा शर्मा ने विद्यालय की समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। इसके बाद अतिथियों ने समस्याओंं के निदान का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि ने छात्रासंघ कार्यालय का उद्घाटन किया और कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य, गीत, पैरोडी आदि की प्रस्तुतियां देकर समांं बांध दिया। इस दौरान आरती भदौररिया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. विजय सिंह मावई ने किया।
मुकेश छैला एण्ड पार्टी ने बांधा समां
पीजी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान टोंक के मुकेश छैला एण्ड पार्टी ने एक से बढ़कर एक कॉमेडी व नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान नृत्यांगना उषा व काजल ने भी नृत्य की प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी।
शाम को पहुंचे अतिथि
पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का समय सुबह ग्यारह बजे का था, लेकिन ेकार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा शाम को करीब पौने पांच बजे पहुंचे। इसके बाद कार्यक्रम में छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। वहीं मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जल्द ही महाविद्यालय में एमएससी विषय खुलवाने व रुकी हुई छात्रवृतियां जारी कराने का आश्वासन दिया। विधायक दीयाकुमारी ने कॉलेज के विकास के हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।