गंगापुरसिटी. स्कूलों में आमतौर पर विद्यार्थियों की उम्र में गड़बड़ी कर दी जाती है। उम्र 5 साल और ऑनलाइन रिकॉर्ड में विद्यार्थी 8वीं कक्षा में अध्ययनरत है। इसी प्रकार उम्र 13 साल और ऑनलाइन रिकॉर्ड में छात्रा दूसरी कक्षा में ही अध्ययनरत है। इस तरह की गलतियों के मामले शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 'प्राइवेट स्कूल पोर्टलÓ पर सामने आने पर प्रारम्भिक शिक्षा परिषद के अधिकारी भी चकित हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए परिषद के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश चंद्र ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ऑनलाइन रिकॉर्ड ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। दरअसल में शैक्षिक सत्र 2017-18 में पोर्टल पर भरे डाटा को देखकर इनका विश्लेषण कराया गया था। इसमें पता लगा कि निजी स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों की सूचनाएं ऑनलाइन देते समय गंभीरता नहीं बरती जा रही। परेशानी ये है कि गैर सरकारी स्कूल जो भी सूचनाएं अपलोड कर रहे हैं उसी के आधार पर डाइस की सूचनाएं भराई जा रही हैं। ऐसे में इन गड़बडिय़ों से आगे परेशानियां आ रही हैं।