
सवाईमाधोपुर/गंगापुरसिटी. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना के काफिले में शामिल समर्थकों ने बाटोदा थाने के एक सिपाही के साथ सोमवार को बुरी तरह मारपीट कर दी। इससे घायल सिपाही रामेश्वरसिंह का जयपुर में इलाज चल रहा है। इस सम्बंध में बाटोदा थाना प्रभारी ने तीन नामजद सहित 15-20 अन्य समर्थकों के खिलाफ अपहरण, मारपीट व राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्रोई ने बताया कि आरोपी अनन्त बड़ीला, राकेश मीना फुलवाड़ा तथा संजय सपावत के अलावा 15-20 अन्य हैं।
एसपी के अनुसार सीएम अशोक गहलोत के ओलम्पिक खेल कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना की ओर से विरोध-प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर बाटोदा थाना प्रभारी कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डॉ. किरोड़ीलाल मीना अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ 40-50 गाडिय़ों के काफिले के साथ आए और बरनाला मोड़ की तरफ मुड़ गए। इस पर वे भी जवानों के साथ उनकी गाडिय़ों के पीछे रवाना हो गए।
रास्ते में कुछ समर्थकों की कुछ गाडिय़ां पुलिस जीप के आगे-पीछे हो गई। बरनाला गांव से पहले डॉ. किरोड़ीलाल के समर्थक अनन्त बड़ीला ने अपनी कार को पुलिस जीप के सामने लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। जिससे डॉ. किरोड़ीलाल व अन्य समर्थक गंगापुर के लिए निकल गए। वहीं बड़ीला व अन्य समर्थक पुलिस जीप के पास आए और वहां खड़े सिपाही रामेश्वर सिंह से मारपीट करते हुए पकड़ कर ले गए। उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और आगे पटक कर चले गए।
इस दौरान सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका पहले सीएचसी बरनाला में प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद गंगापुरसिटी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से जयपुर रैफर कर दिया। मामले की जांच बामनवास थाना प्रभारी हरिसिंह मंगवा कर रहे हैं।
Published on:
06 Sept 2023 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
