
Ayodhya dispute
सवाईमाधोपुर. ये फैसला किसी की हार या जीत का नहीं है। न्यायालय का फैसला है। इसका सभी को सम्मान करना चाहिए। सभी धर्मों का आदर करते हुए देश में एकता व भाइचारे का संदेश देना चाहिए। ये हर भारतीय की जिम्मेदारी है। अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले पर यहां के लोगों ने कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की। सुबह साढ़े दस बजे सुप्रीम कोर्ट में फैसले का समय नियत किया गया था, लेकिन इसको लेकर सुबह से ही लोगों में उत्सुकता बनी रही। लोग सुबह से टीवी चैनलों से चिपके रहे। वहीं जैसे ही कोर्ट का फैसला आया है। सभी ने इसका सम्मान किया। दिनभर लोगों में फैसले को लेकर ही चर्चा बनी रही। जिले में शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन चौकस रहा। फैसले के बाद किसी प्रकार के जुलूस एवं प्रदर्शन नहीं हुए। धारा 144 लगे होने के कारण प्रशासन की रोक रही। शांतिपूर्वक लोग अपने काम निपटाते नजर आए। बाजार में भी रोजमर्रा की तरह खरीद फरोख्त रही। लोग भी अमन-चैन की कामना करते नजर आए।
इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए रहेंगी बंद, देर शाम ब्राडबैंड सेवा शुरू
जिले में दिनभर इंटरनेट की सेवाएं ठप रहीं। हालांकि शाम सात बजे भारत संचार निगम लिमिटेड(बीएसएनएल) की ओर से ब्राण्ड बैण्ड सेवाएं सुचारू हो गईं। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन अन्य टेलीकॉम कंपनियों की सेवाएं बंद रहीं। जिला कलक्टर डॉ.सत्यपालसिंह ने बताया कि इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे और बंद रखा जाएगा। हालांकि इस बीच यदि माहौल ठीकठाक रहा तो सेवाएं शुरू कराने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल, सोमवार सुबह छह बजे तक इंटरनेट की सेवाएं बंद रहेंगी।
कलक्टर-एसपी रहे दौरे पर
जिला कलक्टर एसपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी दिनभर जिले के दौरे पर रहे। वे सुबह शहर के मुख्य बाजार एवं हरसहाय कटला में पहुंचे। सुबह छह बजे से ही जिला कलक्टर व एसपी ने शहर के मुख्य बाजार, हरसहाय कटला में जायजा लिया। इसके बाद मलारना डूंगर कस्बे व गंगापुरसिटी में पहुंचे। इस दौरान लोगों से बातचीत की।
Updated on:
10 Nov 2019 07:52 pm
Published on:
10 Nov 2019 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
