
sawaimadhopur shauchaalay banaane ke lie ghar-ghar jaakar prerit karate deeaarajee.
भगवतगढ़. स्वच्छ भारत मिशन अभियान की सफलता में ग्रामीणों के साथ ही सरकारी कार्मिकों की उदासीनता भी बाधक बनी हुई है। सभी कर्मचारियों ने सरकार को अपने-अपने घरों में शौचालय बने होने का शपथ पत्र दे रखा है, लेकिन वास्तविकता में कई सरकारी कार्मिकों के स्वयं के घरों में अभी तक शौचालय नहीं बने हुए है। ऐसा ही ग्राम पंचायत नींदड़दा में देखने को मिला। ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने में लगी एसबीएम टीम के डीआरजी रामलाल मीना ने बताया कि पिछले कई माह से घर-घर जाकर लोगों को घरों में शौचालय बनाने के लिए टीम के सदस्य प्रेरित कर रहे है। अब तक पंचायत के करीब सत्तर प्रतिशत घरों में शौचालय बन चुके है या फिर निर्माण कार्य प्रगति पर है। डीआरजी ने बताया कि शौचालय विहीन परिवारों में करीब एक दर्जन सरकारी कार्मिकों या उनके घरवालों के घरों में शौचालय बना हुआ नहीं है। उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर कार्मिक बाहर सर्विस करते हैं।
उन्हें मोबाइल के माध्यम से भी कई बार शौचालय निर्माण के लिए कहा जा चुका है, लेकिन उनकी ओर से शौचालय निर्माण का कार्य शुरू नहीं करवाया जा रहा है। नोडल प्रभारी निर्मल कुमार जैन ने बताया कि पिछले दो माह से टीम के सदस्य घर-घर शौचालय निर्माण के लिए संपर्क कर रहे। जो लोग बाहर सर्विस करते है, उन्हें भी शौचालय बनाने की सूचना कई बार दी जा चुकी है। डीआरजी ने बताया कि उन्होंने रविवार को भी शौचालय विहीन परिवारों के घर-घर जाकर लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिन सरकारी कार्मिकों के घरों में शौचालय नहीं बने हुए है। उनकी लिस्ट जिला कलक्टर को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है। इनमें कैलाश पुत्र रघुनाथ मीना, रामस्वरूप पुत्र चौथमल मीना, जयनिवास पुत्र रंगा मीना, हरिप्रसाद पुत्र मौजीराम मीना सभी पंचायत के बनोटा गांव के रहने वाले है। इसी प्रकार श्यामोता निवासी पांचूलाल पुत्र अर्जुन मीना श्यामोता निवासी है। जबकि फैलू पुत्र बद्री, गिर्राज पुत्र सुवालाल, श्रीनिवास पुत्र रामफूल, गणेश पुत्र रामसिंह, मूली देवी पत्नी रामफूल के पुत्र या भाई सरकारी कार्मिक है।
मतदान में दिखा उत्साह
सवाईमाधोपुर. जिला गौतम आश्रम ट्रस्ट के विभिन्न पदों के चुनाव रविवार को राबाउमावि मानटाउन में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक 52 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान कुल 5800 सदस्यों में से 3 हजार 52 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। जानकारी के अनुसार गौतम आश्रम ट्रस्ट चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार, मंत्री के लिए छह, कोषाध्यक्ष के लिए सात, सम्मानीय के लिए 8, वरिष्ठ के लिए 6 एवं साधारण सदस्य के लिए सात प्रत्याशी मैदान में है। इसके बाद तीन श्रेणियों में मतगणना शुरू हुई। इसमें चार संरक्षक निर्विरोध चुने गए। चार क्रियाशील सदस्य एवं आठ सम्मानित सदस्य मनोनीत किए गए। देर रात तक अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतगणना जारी रही।
अध्यक्ष पद के लिए तीन मैदान में : पहले अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार लालंचद गौतम, नाथूलाल शर्मा, गंगाशंकर शर्मा व नरेशचंद गौतम मैदान में थे लेकिन अंतिम समय में नरेश गौतम ने अपना समर्थन दूसरे प्रत्याशी को दिया। ऐसे में तीन ही उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर थे।
दिखा भारी उत्साह : मतदान को लेकर सुबह से मतदाताओं में उत्साह देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बसों व निजी वाहनों से चुनाव स्थल पहुंचे। इस दौरान राबाउमावि मानटाउन के बाहर मेले का सा माहौल बना रहा।
पुलिसकर्मी रहे तैनात: राबाउमावि में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। ट्रस्ट पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मतदाताओं के पहचान पत्र देखकर प्रवेश दिया।
Published on:
25 Dec 2017 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
