12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

पावणों के स्वागत के लिए तैयार हो रही बाघों की नगरी

रणथम्भौर में नए पर्यटन सत्र की तैयारियां शुरू

Google source verification

सवाईमाधोपुर. जैसे जैसे नए पर्यटन सत्र शुरू होने का समय नजदीकआता जा रहा है। वैसे- वैसे रणथम्भौर में भी नए पर्यटन सत्र की तैयारियां जोर पकड़ रही है। एक अक्टूबर से शुरू होने वाले नए पर्यटन सत्र के लिए रणथम्भौर मेें वन विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में पूर्व में विभाग की ओर से रणथम्भौर के नेचर , ईडीसी गाइडों व वाहन चालकों को दो दिनों तक रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल में प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के दौरान वन अधिकारियों ने गाइडों व वाहन चालकों को गाइडिंग व वाहनों की मरम्मत व रखरखाव की बारिकियों के साथ- साथ नेशनल टाइगर कनजर्वेशन अथोरियटी (एनटीसीए) की टाइगर रिजर्व में पर्यटन से संबंधित गाइडलाइन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा चुकी है।

वाहन मालिक जुटे वाहनों की मरम्मत कराने में
वहीं दूसरी ओर नए पर्यटन सत्र के शुरू होने का समय समीप आने के साथ ही वाहन मालिक व चालकों की ओर से पर्यटन वाहनों की मरम्मत, रंग रोगन आदि कराने का दौर भी शुरू हो गयाहै। ऐसे में वर्तमान में आवासन मण्डल रोड, रणथम्भौर रोड, हम्मीर सर्किल व पुराने शहर में कई स्थानों पर रणथम्भौर में संचालित होने वाले कैंटर व जिप्सियों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

लोगों को मिल रहा रोजगार
नए पर्यटन सत्र की तैयारियां शुरू होने के साथ ही रणथम्भौर में एक बार फिर से ट्यूरिज्म व्हीकल इण्ड्रस्ट्री को पंख लग गए है। पर्यटन वाहनों की मरम्मत का कार्य शुरूहोने से लोगों के रोजगार में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। व्हीकल इण्ड्रस्ट्री और मैकेनिक सेक्टर से जुड़े लोगों की माने तो इससे वर्तमान में जिले में करीब आठ सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। जैसे जैसे पर्यटन सत्र के शुरू होने का समय और पास आएगा इसमें इजाफा होने के आसार जताए जा रहे हैं।

रणथम्भौर में कुल 555 पर्यटन वाहन
वन विभाग से मिली जानकारी केअनुसार वर्तमान में रणथम्भौर में कुल 555 पर्यटन वाहन संचालित हैं। इनमें से 286 कैंटर व 269 जिप्सियां हैं।इन वाहनों के पंजीयन के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। वन अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से 12 सितम्बर से वाहनों के नवीनकरण के लिए आवेदन पत्र वितरित करना शुरूकर दिया है। आवेदन पत्र वितरण की अंतिम तिथि 18 सितम्बर तक है। साथ ही वाहन मालिकों व चालकों को 21 सितम्बर तक 200 रुपए शुल्क के साथ आवेदन पत्र को वन विभाग के कार्यालय में जमा कराना होगा। साथ ही इसके बाद भी 26 सितम्बर तक भी आवेदन पत्र को जमा कराया जा सकता है। लेकिन इसके लिए वाहन मालिकों व चालकों को 2000 हजार विलम्ब शुल्क अतिरिक्त वहन करना होगा।

एक नजर आंकड़ों पर…
555 पर्यटन वाहन है रणथम्भौर में
286 कैंटर हैं रणथम्भौर में
269 जिप्सियां हैं रणथम्भौर में
18 सितम्बर है आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि
21 सितम्बर तक जमा करानाहोगा आवेदन पत्र
26 सितम्बर तक विलम्ब शुरू के साथ करा सकते हैं जमा
1 अक्टूबर से होगी नए पर्यटन सत्र की शुरूआत

इनका कहना है…
नए पर्यटन सत्र की तैयारियों के तहत पर्यटन वाहनों के पंजीयन के नवीनीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए आवेदन पत्र वितरित किए जा रहे हैं। संबंधित वाहन मालिक 18 सितम्बर तक आवेदन पत्र प्राप्त कर 21 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 26 सितम्बर तक विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है।
– संदीप चौधरी,उपवन संरक्षक(पर्यटन), रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।

नए पर्यटन सत्र की तैयारियां शुरू हो गई है। फिलहाल वाहनों की मरम्मत व रंग रोगन का कार्य करवाया जा रहा है।
– इकरामुदीन खान, उपाध्यक्ष, रणथम्भौर जंगल सफारी व्हीकल ऑनर्स यूनियन।
फोटो कैप्शन…
सवाईमाधोपुर. हम्मीर सर्किल पर मरम्मत के लिए खड़े पर्यटन वाहन।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़