
10वीं बोर्ड की परीक्षाओं का समापन
गंगापुरसिटी . राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से चल रही १०वीं बोर्ड परीक्षाओं का समापन बुधवार को सामाजिक विज्ञान के अंतिम प्रश्न-पत्र के साथ हो गया। इससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का महीनों से चल रहा रतजगा भी खत्म हो गया।
पेपर सरल होने के कारण परीक्षार्थी चकहते हुए परीक्षा केन्द्रों से बाहर निकले। विद्यार्थी आत्मविश्वास से लबरेज दिखे। वहीं अभिभावक भी परीक्षाएं निपट जाने से राहत महसूस करते देखे गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संग्रहण केन्द्र प्रभारी अजय कुमार मीना ने बताया कि 10वीं के सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र में पंजीकृत 5153 परीक्षार्थियों में से 5075 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे एवं 78 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं प्रवेशिका में पंजीकृत 78 परीक्षार्थियों में से सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार 12वीं की सूचना प्रौद्योगिकी की परीक्षा में पंजीकृत 17 परीक्षार्थियों में से सभी उपस्थित रहे। बुधवार को 8वीं बोर्ड की गणित विषय की परीक्षा हुई। दसवीं की परीक्षाएं खत्म होने पर विद्यार्थी परीक्षा के तनाव से दूर नजर आए। विद्यार्थी परीक्षा के बाद केन्द्रों से चिल्लाते हुए बाहर निकाले।
Published on:
27 Mar 2019 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
