15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलयुग का कल्पवृक्ष है भागवत कथा

कलयुग का कल्पवृक्ष है भागवत कथा

less than 1 minute read
Google source verification
कलयुग का कल्पवृक्ष है भागवत कथा

The Kalpavriksha of Kalyug is the Bhagavata story

सवाईमाधोपुर. टीआरडी रेलवे कॉलोनी में चल रही संगीतमय भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक अमित वशिष्ठ ने कई प्रसंगों का बखान किया। इस दौरान कक्षावाचक ने कहा कि कलयुग में भागवत कथा कल्पवृक्ष की समान है। कोई भी व्यक्ति जो नियमित रूप से भागवत श्रवण करता है उसका उद्धार निश्चित है। कथा के दौरान भजनों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


अच्छा चरित्र ही मानव का आभूषण
सूरवाल. करमोदा के झोपड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को भगवान की लीलाओं के रोचक प्रसंगों का बखान किया गया। कथावाचक पंडित बृजराज शास्त्री धनौली ने भगवान की महिमा बताते हुए कहा कि असहायों की सेवा करने से आयु, विद्या, यश और बल बढ़ता है। अच्छा चरित्र ही मानव का आभूषण है। कथावाचक शास्त्री ने कहा कि सत्संग से हृदय पवित्र व मन निर्मल होता है। वाणी में शुद्धता आती है। भक्ति में एकाग्रता। मानव को सत्संग में रहकर भगवान की भक्ति करनी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग