10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने सफाईकर्मियों के लिए दिए ये निर्देश

-सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने ली नगर परिषद में समीक्षा बैठक

Google source verification

सवाईमाधोपुर. राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य सत्यनारायण भूमल्या एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद पहुंचकर कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक ली और सफाई कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद््दों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने जनसुनवाई कर प्रकरणों का निस्तारण भी किया। आयुक्त को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर राशि के शीघ्रता से भुगतान के निर्देश दिए। इस पर आयुक्त ने कहा कि संबंधित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बिल ट्रेजरी में गए हुए हैं जल्दी ही उनका भुगतान करवा होगा। भूमल्या ने कहा कि सफाई कर्मचारी किसी भी कार्यालय का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। कर्मचारी चाहे नियमित हो या संविदा पर सभी तरह के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों के हितों का पूरी तरह से ध्यान को कहा। आयोग सदस्य ने मुख्यमंत्री से बजट घोषणा में सफाई कर्मचारियों की भर्ती घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए यह घोषणा की है। ऐसे में अब प्रयास रहेगा कि इस भर्ती में ज्यादा से ज्यादा वाल्मीकि समाज के लोगों को प्राथमिकता मिले। भर्ती प्रक्रिया में नियमों की पेचीदगियों के चलते दूसरे समाज के लोग इन पदों पर भर्ती हो जाते हैं। इससे सफाई व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। उन्होंने मुख्य सचिव से भी मुलाकात कर नियमों में संशोधन की मांग की है, ताकि वाल्मीकि समाज के अधिक से अधिक लोगों का इस भर्ती में चयन हो। बैठक में नगर परिषद आयुक्त होती लाल मीना, उप स्वास्थ्य निरीक्षक गजेंद्र सिंह राजावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।