सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर की बाघिन एरोहैड यानि टी-84 का मूवमेेंट दूसरे दिन भी रणथम्भौर दुर्ग पर ही बना रहा। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन ने रणथम्भौर दुर्ग पर गणेश मंदिर के पास हम्मीर महल क्षेत्र में एक सांभर का शिकार किया हुआ है। ऐसे मेंं बाघिन का मूवमेंट लगातार शिकार के आसपास ही बना हुआ है।
वन विभाग व पुरातत्व विभाग की टीम जुटी मॉनिटरिंग में
वन अघिकारियों ने बताया कि रणथम्भौर दुर्ग पर बाघिन का मूवमेंट होने के कारण वन विभाग की ओर से दुर्ग के कई क्षेत्रों व त्रिनेत्र गणेश मंदिर की ओर जाने वाले मार्गो पर एहतियात के तौर पर वन कर्मियों की टीम को तैनात किया गया है। साथ ही पुरातत्व विभाग की टीम भी मॉनिटरिंग में जुटी हुई है।
श्रद्धालुओं को किया डायवर्ट
वन विभाग की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से दुसरे दिन भी त्रिनेत्र गणेश के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को डायवर्ट किया। हालांकि विभाग की ओर से गुरुवार को किसी भी श्रद्धालु को गणेश धाम पर नहीं रोका गया लेकिन त्रिनेत्र के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अन्य मार्गो से मंदिर तक पहुंचाया गया और साथ ही वन विभाग की ओर से गणेश परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं को भी परिक्रमा लगाने की अनुमति दे दी गई है।
इनका कहना है…
बाघिन का मूवमेंट रणथम्भौर दुर्ग पर ही है। बाघिन ने वहां सांभर का शिकार किया है। एहतियात के तौर पर वन कर्मियों की टीम को तैनात किया गया है। बाघिन की मॉनिटरिंग कराई जा रही है।
फोटो कैप्शन…
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर दुर्ग पर बाघिन एरोहैड।