सवाईमाधोपुर. जिले के चंद प्रकृति प्रेमी युवाओं का प्रकृति के प्रति प्रेम और उनके द्वारा रणथम्भौर बाघ परियोतजना में पर्यावरण के प्रति किए जा रहे कार्यो का अक रूपहले पर्दे पर भी प्रसारित किया जाएगा। जिले की बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति के युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत अब रंग लाने लगी है। उनके द्वारा रणथम्भौर व उसके आसपास के वन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यो के प्रसारण जल्द ही दूरदर्शन पर किया जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
जयपुर में होगी रिकॉडिंग
प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्र द्वारा पर्यावरण दिवस 5 जून 2023 को लेकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में धरातल पर निस्वार्थ भाव के साथ लगातार अच्छा काम करने वाले लोगों के काम पर्यावरण संरक्षण पर उनके विचार वह आमजन को संदेश को लेकर जयपुर में रिकॉर्डिंग की जाएगी तथा इस पूरी रिकॉर्डिंग को दूरदर्शन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2023 को टीवी पर दिखाया जाएगा । इस कार्य के लिए दूरदर्शन केंद्र जयपुर में 2 लोगों का चयन किया गया है जिसमें पहला कोई बड़े कॉलेज के प्रोफेसर व दूसरा रूप सिंह मीना बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर है । बाघ संरक्षण ग्रामीण विकास समिति के कार्यों को समिति के द्वारा लोगों को सभी कार्यों के बारे में व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आमजन को संदेश देने को लेकर रिकॉर्डिंग की जाएगी । उसके बाद उसको पूरा 5 जून को टीवी पर दूरदर्शन के माध्यम से दिखाया जाएगा । इसमें बाघ संरक्षण एवं ग्रामीणविकास समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे सभी कार्यो के बारे में दिखाया जाएगा।
पूर्व में किया जा चुका है सम्मानित
समिति के अध्यक्ष रूपसिंह व अन्य कार्यकर्ताओं को पूर्व में भी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कई उपलब्धियां मिल चुकी है। करीब एक महीने पहले ही प्रसार भारती के मुख्य अधिकारियों द्वारा संस्था को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजभवन जयपुर में सम्मानित भी किया गया था । साथ ही स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों की ओर से भी समिति के कार्यकर्ताओं को कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री ने भी की थी प्रशंसा
संस्था के कार्यों की प्रशंसा देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष , राजस्थान की राज्यपाल तथा सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न विभागों के मुख्य अधिकारी , वन विभाग ए राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड व जिला कलक्टर आदि भी कर चुके है। पूर्व में प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में भी युवाओं की ओर से वन क्षेत्र में सफाई की मुहिम की प्रशंसा की थी।