
गंगापुरसिटी.कुशालगढ़ के श्याम मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद विधायक व अन्य।
गंगापुरसिटी. कुशालगढ़ के नाम से जाने जाने वाले गंगापुर नगर को अब कुशालगढ़ के श्याम बाबा का मंदिर एक नई पहचान दिलाएगा। साथ ही गंगापुर नगरी पूरे क्षेत्र के लोगो में धार्मिक नगरी के रूप में स्थापित की जाएगी। यह कहना था मुख्यमंत्री सलाहकार व विधायक रामकेश मीना का। उन्होंने संत श्री श्री 1008 श्री प्रमोद गिरी महाराज एवं अन्य साधु संतों के सानिध्य में समारोह में कुशालगढ़ के श्याम मंदिर का शिलान्यास किया।
विधायक रामकेश मीना ने कहा कि खाटू वाले बाबा श्याम के प्रति प्रत्येक धर्म व समाज के लोगो में गहरी आस्था है। इस मंदिर का निर्माण भी सभी समाज व धर्म के लोगो के लिए सर्व धर्म समभाव की भावना से किया जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए उनसे जो कुछ भी बन सकेगा वो सब उनके पूरे तन, मन व धन के साथ किया जावेगा। उन्होंने शहर के प्रत्येक धर्म प्रेमी से मंदिर के निर्माण में सहयोग कर बाबा श्याम के मंदिर को और भी भव्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस जोश एवं जुनून के साथ समस्त श्याम प्रेमी इस मंदिर को भव्य बनाने में जुटे हैं, उसे शीघ्र ही यह स्थान पूरे क्षेत्र में एक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। इस बहुप्रतीक्षित कुशाल लेक प्रोजेक्ट की भव्यता में भी चार चांद लग जाएंगे। विधायक ने समारोह में उपस्थित सभी समाज के प्रमुख एवं अन्य सामाजिक संगठनों से आए प्रतिनिधियों का एवं नगर परिषद के पार्षदों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं नगर परिषद के सभापति शिवरतन अग्रवाल, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, गीता देवी नरूका का भी माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। मंच पर विराजमान श्री श्री 1008 श्री प्रमोद गिरी महाराज एवं अन्य साधु संतों का कथा एसडीएम अनिल कुमार चौधरी, एडीएम नवरत्न कोली का भी विधायक ने स्वागत एवं सम्मान किया। विधायक ने समाज के सभी प्रमुख प्रतिनिधियों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। श्री श्याम मंदिर कमेटी के प्रचार संयोजक मनीष सागवान ने बताया मंदिर निर्माण की घोषणा के बाद पूरे शहर ही नहीं अपितु आसपास के पूरे क्षेत्र के श्याम प्रेमियों में खुशियां मनाई। सभी श्याम प्रेमी इस मंदिर के निर्माण के लिए तन मन धन से जुटे हुए हैं। यहां 15 दिनों से श्याम प्रेमियों ने प्रस्तावित बाबा श्याम के मंदिर पर लगातार भजन कीर्तन एवम भूमि शुद्धिकरण का कार्यक्रम चल रहा है।
लाखों लोगों की आस्था का केन्द्र बनेगा मंदिर
श्री श्याम मंदिर कमेटी से जुड़े नंदकिशोर धोलेटा ने बताया कि इस मंदिर के निर्माण के लिए साइको सांभर घर-घर जाकर लोगों से राम मंदिर की तर्ज पर एक-एक रुपया एकत्रित कर लोगों की भावनाओं को जोडऩे का कार्य करेंगे। जब यह मंदिर बनकर तैयार होगा तो लाखों लोगों की आस्था इस मंदिर के साथ जुड़ी रहेगी। श्याम मंदिर कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने बताया की शिलान्यास कार्यक्रम में सुबह 8 बजे से ही पूजन कार्यक्रम शुरू हो गया। पंडित अशोक ने हवन पूजन कराया।
भण्डारे में उमड़े भक्त
कार्यक्रम के बाद भण्डारे का आयोजन किया। इसमें भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। संयोजक भगवान बराड़ा,मदन मोहन, नरोत्तम, लक्ष्मीनारायण प्रॉपर्टी ने बताया की खाटू श्याम महाराज के इस महाप्रसादी में सात हलार लोगों के भंडारे की व्यवस्था रखी गई। बाबा श्याम को भोग लगाकर एवं ब्राह्मणों एवं बालिकाओं को भोजन कराकर भंडारे की शुरुआत की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर भी पहुंचे। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार गोयल, हेमंत सिंघलए, वीरेंद्र, मुकेश, चंद्रभान, अशोक बंसल, संजय ठिकरिया आदि मौजूद थे।
Published on:
14 Feb 2022 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
