17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाघिन ने किया पर्यटकों पर हमले का प्रयास, तो यूं बची पर्यटकों की जान…देखें वीडियो

बाघिन ने किया पर्यटकों पर हमले का प्रयास, तो यूं बची पर्यटकों की जान...देखे वीडियो

2 min read
Google source verification
swa.jpg

सवाईमाधोपुर.नए साल की शुरूआत में एक बार फिर रणथम्भौर में एक बाघिन ने पर्यटकों से भरी जिप्सी को चार्ज किया है। मामला रविवार सुबह की पारी का है। सुबह जोन एक में सिंहद्वार के आसपास भ्रमण के दौरान बाघिन टी.107 यानि सुल्ताना पर्यटकों से भरी दो जिप्सियों के पीछे भागी।


30 मीटर तक बैक गियर में चलाई जिप्सी
जानकारी के अनुसार सुबह की पारी में जोन एक में सिंहद्वार के पास भ्रमण के दौरान बाघिन सुल्ताना नजर आई। बाघिन को देखने के लिए मौके पर पर्यटन वाहनों का जमावड़ा लग गया। पर अचानक बाघिन उत्तेजित हो उठी और दो जिप्सियों के पीछे भागने लगी। ऐसे मेंं जिप्सी चालकों ने करीब तीस मीटर तक बैक गियर में जिप्सी को दौड़ाकर जिप्सी को बाघिन से दूर किया और पर्यटकों को सुरक्षित किया। जानकारी के अनुसार दोनों जिप्सी चालकों ने कुछ दूरी के बाद अलग-अलग दिशा में जिप्सी ले ली। ऐसे में बाघिन ने एक जिप्सी का पीछा करना छोड़ दिया। वहीं दूसरी जिप्सी का बाघिन ने कुछ दूरी तक पीछा किया।


पर्यटकों की अटकी सांसे
बाघिन को एक दम अपनी ओर आते देख दोनों जिप्सियों में सवार पर्यटकों की संांसे एक बार को थम सी गअई। हालांकि वाहन चालकों ने सूझबूझ से जिप्सियों को बाघिन से दूर कर लिया और फिर थोडी देर बाद बाघिन भी रु क गई। बाघिन के रूकने के बाद जिप्सियों में सवार पर्यटकों के जान में जान आई।

पहले भी हो चुके हैं मामले
रणथम्भौर में यह कोई पहला मामला नहीं है जब बाघिन सुल्ताना ने पर्यटन वाहन को चार्ज किया है। इससे पहले भी यह बाघिन दो बार ऐसा कर चुकी है। पूर्व में बाघिन ने कैंटर के साथ.साथ दौड़ लगाई थी और एक बार जिप्सिी के पीछे के हिस्से पर अपने पंजे टिका दिए थे। वहीं हाल ही में 24 नवम्बर को सुल्ताना ने बाइक पर गश्त कर रहे दो वनकर्मियों का भी कुछ दूर तक पीछा किया था। हालांकि इसके बाद वन विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर जोन एक को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।

इनका कहना है
रविवार सुबह की पारी के दौरान जोन एक में बाघिन ने कुछ दूर तक पर्यटन वाहन के साथ दौड़ लगाई थी। विभाग की ओर से बाघिन की मॉनिटरिंग कराई जा रही है।
. टीकमचंद वर्माए सीसीएफए रणथम्भौर बाघ परियोजनाए सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग