
गंगापुरसिटी के दयाल नगर में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाता युवक
गंगापुरसिटी. शहर में एक बार फिर से चोर गिरोह सक्रिय है। कानून व्यवस्था के चलते पुलिस के रात-दिन गश्त करने के बाद भी चोर वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा वारदात वार्ड 4 स्थित दयाल नगर में हुई है। जहां एक मकान से शुक्रवार रात चोर 40 हजार की नकदी सहित जेवर पार कर ले गए। सुबह जागने पर परिवारजनों को चोरी का पता चला। सूचना पर सदर थाने के हैड कांस्टेबल छोटेलाल व पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। वारदात श्यामसुन्दर गुप्ता के मकान में हुई। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है।
यह सामान हुआ चोरी
पीडि़त के पुत्र विष्णु सिंहल ने बताया कि चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और नीचे के एक कमरे में रखे लोहे का बॉक्स का ताला तोड़ दिया। सामान को कमरे में बिखेर दिया। इस कमरे से चोर सोने का टीका, पायजेब, चांदी के पुराने सामान व 18 हजार रुपए ले गए। साथ ही ऊपर के एक कमरे की कुंदी को काट दिया और सामान को बिखेर दिया। चोर इस कमरे में रखे 22 हजार रुपए, तीन जोड़ी पायजेब, चांदी के नजरे व साडिय़ां चुरा ले गए। चोरी गए जेवर की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।
सोते रहे गए परिजन : परिजनों के अनुसार श्यामसुन्दर गुप्ता व पत्नी सुशीला देवी एक कमरे में सो रहे थे। पुत्री पास ही दूसरे कमरे में सो रही थी। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले श्याम सुन्दर के कमरे के गेट की कुंदी बाहर से बंद कर दी। पुत्री के कमरे के गेट को तौलिए से बांध दिया।
मकान मालिक सोता रहा, सोने चांदी के जेवरों सहित नकदी पार
मलारना डूंगर. बहतेड़ कस्बे में बीती रात मकान मालिक गहरी नींद में सोता रहा और अज्ञात चोर चांदी सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर नकदी पार कर ले गए। सुबह नींद खुली तो सामान बिखरा देख मकान मालिक के होश उड़ गए। घटना को लेकर पीडि़त मुस्ताक पुत्र इदरीस ने मलारना डूंगर थाने में रिपोर्ट दी है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उसकी पत्नी व उसके लड़के की पत्नी अपने अपने पीहर गई थी। लड़का ट्रैक्टर लेकर बाहर गया था। वह अकेला ही घर पर सो रहा था। सुबह उठा तो सामान बिखरा पड़ा था। गेट खुला था। सन्दूक बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। सूचना पर पत्नी भी घर आई। सामान सम्भाला तो एक सन्दूक दूसरे के खाली प्लाट में पड़ी थी। कपड़े व कागज बिखरे थे। पीडि़त ने बताया कि अज्ञात चोर तीन जोड़ी चांदी की पायजेब, दो जोड़ी सोने की बाली सहित चांदी के अन्य जेवर व 8 हजार रुपए नकद चुरा कर ले गए।
Published on:
08 Apr 2018 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
