12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से ठीक एक दिन पहले चोर उड़ा ले गए लाखों के जेवरात, दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोरो की तलाश में जुटी है। पुलिस ने होटल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

प्रतीकात्मक तस्वीर

सवाईमाधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रणथम्भौर रोड पर स्थित एक होटल में शादी समारोह में 10 लाख के जेवरात व ढाई से तीन लाख रुपए की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित महेश कुमार पुत्र रामस्वरूप अग्रवाल निवासी रोहिणी सेक्टर-13 दिल्ली है। उसने बताया कि उसकी बेटी की शादी 15 जुलाई को होटल पुरातन किला में हुई थी। इससे पहले 14 जुलाई को सगाई का कार्यक्रम था। इस दौरान रात करीब 10 व 11 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर सगाई समारोह में से उसके पास रखा बैग चुरा कर ले गया। बैग में 10 लाख रुपए के जेवर एवं ढाई से तीन लाख रुपए की नकदी थी। बैग में डायमण्ड का हार, इयर रिंग और चांदी का सामन व नकदी रखी थी। चांदी के सामान में 50 सिक्के रखे थे। जेवरात और नकदी चोरी होने के बाद दुल्हन के परिजन चिंतित है।

यह भी पढ़ें : फ़िल्मी स्टाइल में जीजा के परिवार पर साले ने किया हमला, मां की तोड़ी हड्डी, 5 जने घायल

उधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोरो की तलाश में जुटी है। पुलिस ने होटल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग