यह सामान हुआ चोरी
पीडि़त के पुत्र विष्णु सिंहल ने बताया कि चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और नीचे के एक कमरे में रखे लोहे का बॉक्स का ताला तोड़ दिया। सामान को कमरे में बिखेर दिया। इस कमरे से चोर सोने का टीका, पायजेब, चांदी के पुराने सामान व 18 हजार रुपए ले गए। साथ ही ऊपर के एक कमरे की कुंदी को काट दिया और सामान को बिखेर दिया। चोर इस कमरे में रखे 22 हजार रुपए, तीन जोड़ी पायजेब, चांदी के नजरे व साडिय़ां चुरा ले गए। चोरी गए जेवर की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।