4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपद्रव में घायल तीन आरोपित अस्पताल में भर्ती

उपद्रव में घायल तीन आरोपित अस्पताल में भर्ती

2 min read
Google source verification
सामान्य चिकित्सालय में भर्ती आरोपित

गंगापुरसिटी के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती आरोपित

गंगापुरसिटी. भारत बंद के दौरान उपद्रव के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे तीन आरोपितों को रविवार को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इनमें जाहिरा निवासी मोहन सिंह, भोपर निवासी शिवकुमार व तिकुटी निवासी मनसुख शामिल हैं। जेलर जसवन्त ने बताया कि आरोपतों ने हाथ में चोट लगने की शिकायत की। इस पर कारागृह के चिकित्सक ने जांच के बाद रैफर किया। इधर, आरोपितों ने बताया कि पुलिस ने लाठी से वार किया, जिससे वे घायल हो गए।


मोबाइल की बात पर हुआ झगड़ा,लाठी-डंडों से हमले ,में पांच घायल
खिरनी. कस्बे में देर रात रैगरान ढाणी में मोबाइल की बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस कर्मी चालक शिव किशन गुर्जर व प्रवीण शर्मा ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घायलों के परिजनों का कहना है कि लोकेश व बसराम के बीच मोबाइल की बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में यह झगड़े में बदल गया। इसमें रामसहाय रैगर आदि ने डंडों व धारदार हथियार से राजेश (40), घनश्याम (21), हरिराम (25), लोकेश (18), रामसहाय (60) पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष का रामसहाय भी घायल हो गया। इन्हें पीएचसी पर भर्ती कराया, चिकित्सक ने घनश्याम, लोकेश, राजेश को सवाईमाधोपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों ने खिरनी पुलिस चौकी में शिकायत सौंपी है।


मंच को खत्म करने की कोशिश,सदस्यों ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
सवाईमाधोपुर. पण्डित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच को खत्म करने की कोशिश की जा रही हैं। भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारी इसमें शामिल हैं। यह गंभीर आरोप रविवार को मंच सदस्यों ने लगाए। मंच सदस्यों की बैठक रविवार को रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल में जिलाध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

इस दौरान मंच कार्यों व गतिविधियों पर चर्चा की गई। मंच संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से बार-बार भाजपा प्रदेश संगठन को मंच की शिकायतें करने व स्मृति मंच को भंग करने की सिफारिशें कीं, जबकि स्मृति मंच राष्ट्रीय विचार धारा के तहत निरंतर सेवा कार्य व भाजपा के लिए कार्य करता आ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने ऐसे कांग्रेसियों को जिला संगठन में स्थान दिया, जो भाजपा की रीति-नीति व स्थापना के बारे में जानकारी नहीं रखते। इन्होंने वर्षों से पार्टी का कार्य करने वाले भाजपा पदाधिकारियों को दर किनार कर भाजपा को कमजोर कर दिया है। बैठक में मंच प्रदेश संगठन मंत्री देवेन्द्र राठौड़, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल जैन, पूर्व मण्डल मंत्री आशा शर्मा, मंच जिलाध्या युवा मोर्चा रितेश भारद्वाज आदि मौजूद थे।

इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन ने आरोपों को निराधार बताया है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग