9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार के तीन साल बीते, अभी तक खाली पड़ी यूआईटी अध्यक्ष की कुर्सी

सरकार के तीन साल बीते, अभी तक खाली पड़ी यूआईटी अध्यक्ष की कुर्सी

2 min read
Google source verification
सरकार के तीन साल बीते, अभी तक खाली पड़ी यूआईटी अध्यक्ष की कुर्सी

सवाईमाधोपुर.जिला न्यायालय के पास यूआईटी कार्यालय में अध्यक्ष कक्ष।

सवाईमाधोपुर. राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बदले करीब तीन साल का समय बीत चुका हैलेकिन अभी तक रणथम्भौर की नगरी में शहर के विकास के लिए स्थापित नगर सुधार न्यास के लिए अध्यक्ष का नाम नहीं खोज सकी है। शहर को स्मार्ट सिटी के नाम से विकसित करने के उद््देश्य से स्थापित की गई यूआईटी में खाली पड़े अध्यक्ष पद को लंबा अंतराल बीतने से यूआईटी की कई योजनाओं को गति नहीं मिल रही है।
वर्तमान में कलक्टर संभाल रहे कार्यभार
लगभग तीन साल से यूआईटी अध्यक्ष का पद रिक्त होने से वर्तमान में जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन से अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल रहे है। ऐसे में कई कार्यों के लिए कार्मिकों को जिला कलक्टर के पास जाना पड़ता है। वहीं नगर विकास न्यास सचिव का कार्यभार वर्तमान में महेन्द्र कुमार मीणा के पास है।
जनवरी 2016 में अग्रवाल ने संभाला था पदभार
अध्यक्ष पद के इतिहास की बात करें तो यूआईटी में अब तक राज्य सरकार की ओर से एक बार ही अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इसमें प्रथम अध्यक्ष के रूप में भाजपा सरकार आने पर जनवरी 2016 में जगदीश अग्रवाल को यूआईटी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था। करीब दो साल 11 माह के कार्यकाल के बाद 18 दिसम्बर 2018 के बाद से राज्य में सरकार बदलने के बाद से अब तक अध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी है।
प्रशासन शहरों के संग अभियान में भी कामकाज ठप
उधर, राज्य सरकार ने प्रशासन शहरों के संग अभियान तो शुरू कर दिया लेकिन यूआईटी में स्थाई अध्यक्ष नहीं होने से कामकाज की स्थाई मॉनिटरिंग व आवश्यकताओं को सरकार के समक्ष रखने में कमी स्पष्ट नजर आ रही है। इसके तहत कृषि भूमि के आवासीय व व्यवासयिक, अन्य प्रयोजनार्थ रूपान्तरण से संबंधित कार्य, लीज फ्री हॉल्ड करने का कार्य, भवन निर्माण स्वीकृतियां, जारी अवधि का विस्तार, नाम हस्तान्तरण कार्य, भू-उपयोग परिवर्तन की कार्रवाई, भूखण्डों के उपविभाजन एवं पुनर्गठन कार्य आदि प्रभावित है।
.......................................
इनका कहना है
यह राजनैतिक स्तर का मुद््दा है। ऐसे में राज्य सरकार से ही अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जाती है। फिलहाल इस संबंध में कोई आदेश नहीं आए है।
सूरजसिंह नेगी, अतिरिक्त जिला कलक्टर, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग